भागकर लव मैरिज तो कर ली, अब एसआईआर के भंवर में फंसी महिलाएं

दस्तावेजों के लिए सता रही मायके की याद, अब क्या करें?

 मेरठ। देश भर में  एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और लोगों को सूची में शामिल किया जा रहा है। लेकिन घर से भागकर लव मैरिज करने वाली महिलाओं की एसआईआर कैसे होगी, यह एक बड़ा सवाल है। जरा सोचिए, अगर बीएलओ उन लोगों के घर जाएंगे जो प्रेम विवाह के लिए घर से भागे थे, तो वो क्या जवाब देंगे और क्या दस्तावेज पेश करेंगे? यूपी से लेकर राजस्थान तक, ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां प्रेम विवाह के बाद एसआईआर प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं।

लव मैरिज करने वाली महिलाओं को अब मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के लिए मायके की याद सता रही है. अब नाराज परिजन एसआईआर के लिए जानकारी देने से पीछे हट रहे हैं। ऐसे में लव मैरिज करने वालों के सामने गणना फार्म भरने की मुश्किल खड़ी हो गई है. गणना फार्म भरने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे बीएलओ  के सामने ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।  मेरठ में भी कई मामले सामने आये है।  हालांकि, जिला प्रशासन सभी मतदाताओं से गणना फार्म भरने की अपील कर रहा है.

यूपी से लेकर राजस्थान तक, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां प्रेम विवाह के बाद एसआईआर प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं। श्याम नगर  में   यहां एक मुस्लिम युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था. युवती को बिजनौर के एक युवक से प्यार हो गया, लेकिन उसके परिवार ने इस शादी को मंजूरी नहीं दी. बाद में युवती ने परिवार से रिश्ते-नाते तोड़ लव मैरिज कर ली। 

प्रेम प्रसंग तो सफल रहा, लेकिन अब एसआईआर प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है। युवती को अब अपने पिता की पहचान और पहचान पत्र दिखाना होगा, और अब वह अपने परिवार से बात भी नहीं कर सकती। ऐसे में एसआईआर प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है, लेकिन जिलाधिकारी  बीएलओ  ने अगली बार आने पर दस्तावेज दिखाने को कहा है।

एक और मामला  जाग्रति  विहार में रहने वाले एक युवक का है, जिसे नोएडा में नौकरी करते हुए  गुरूग्राम  की एक युवती से प्यार हो गया। लड़के के घरवाले शादी के लिए राजी हो गए, लेकिन लड़की के घरवालों ने शादी की इजाजत नहीं दी।  लड़की भागकर लड़के से शादी कर उदयपुर में बस गई।  उसने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दिए।  लड़की को एक समस्या का सामना करना पड़ा. वह अपने परिवार से बात नहीं कर पा रही थी, और एसआईआर के लिए पिता का नाम और 2003 की वोटर लिस्ट से पहचान पत्र दिखाना जरूरी था। हालांकि, महिला ने मायके में पड़ोसियों से बात करके इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की है।

वहीं, किठौर  के राहुल ने वंदना से लव मैरिज की थी. इसके बाद से वंदना के परिवार में आना-जाना नहीं है। गणना फार्म भरने के लिए वंदना ने अपने मायके से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। बीएलओ के आग्रह पर राहुल ने पत्नी और खुद का गणना फार्म भरकर जमा करा दिया। 

एसआईआर के भंवर में फंसी महिलाएं

ये मामले इस बात की गवाही देते हैं कि प्यार के लिए घर छोड़ने वाली कई युवतियां अब एसआईआर के भंवर में फंसी हुई हैं।  अपने प्रेमियों के साथ परिवार बसाने के लिए घर छोड़ने वाली महिलाएं अब पहचान और पारिवारिक सहयोग के अभाव में अपने अधिकारों के लिए लड़ नहीं पा रही हैं। जिन विवाहित महिलाओं के माता-पिता की मृत्यु हो गई है या जो अपने पतियों से अलग रहती हैं। उनकी स्थिति तो और भी ज्यादा खराब है. उनके पास ज़रूरी दस्तावेज, पहचान संख्या या यहां तक कि उनके परिवार का बूथ नंबर भी नहीं है।

नतीजतन, अब उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नए रिश्ते और जिंदगी की नई राहें तलाशने के लिए घर छोड़ने वाली महिलाओं को अब सरकारी प्रक्रियाओं के पहाड़ का सामना करना पड़ रहा है, न तो परिवार का सहयोग मिल रहा है और न ही व्यवस्था की ओर से कोई ठोस समाधान। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts