विवाह मंडपों पर पुलिस की चाबूक  चलनी शुरू 

वीनस गार्डन पर देर रात तक डीजे बजवाने पर मुकदमा दर्ज 

दो डीजे संचालकों पर 10-10 हजार का जुर्माना

मेरठ। शादी सीजन में सड़क पर चढ़त कर जाम लगाने वाले विवाह मंडपों पर एक्शन शुरू हो गया है। प्रमुख 65 मंडपों को नोटिस थमाने के बाद रविवार देर शाम पुलिस ने मुकदमे की कार्रवाई भी शुरू कर दी। पहला मुकदमा दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन मंडप के संचालक के विरूद्ध टीपीनगर थाने में दर्ज कराया गया है।

शादी का सीजन शुरू होते ही सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है। लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। शहर की भीतरी सड़कों से लेकर हाईवे तक हालात बिगड़ जाते हैं। जाम के लिए पुलिस ने सड़क पर मंडपों के बाहर होने वाली चढ़त को जिम्मेदार माना है।इस स्थिति से निपटने के लिए इस बार पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का मन बनाया है। सख्ती बरतते हुए पुलिस ने 65 मंडप स्वामियों को नोटिस थमाया और कार्रवाई के संकेत दिए।

रविवार को दर्ज हुई पहली एफआईआर

रविवार को दिल्ली रोड पर शादी समारोह के चलते फिर पुलिस एक्शन में दिखी। पुलिस ने 10 बजते ही विवाह मंडपों में बज रहे डीजे बंद कराने शुरु कर दिए। वीनस गार्डन मंडप में पुलिस ने डीजे बंद कराया लेकिन वह थोड़ी देर बाद दोबारा बज गया।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे जब्त कर थाने आ गई। यहां दो डीजे का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही मंडप संचालक शुभम गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

एसपी सिटी ने कहा- कार्रवाई जारी रहेगी

वीनस गार्डन मंडप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद अफसर आगे भी कार्रवाई के संकेत दे रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सड़क पर चढ़ते से लगने वाले जाम व देर रात तक मंडपों में बजने वाले डीजे पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts