सरदार पटेल इंटर कॉलेज में मेगा स्वासथ्य शिविर का आयोजन 

  मेगा शिविर में आए 943 लाभार्थियों का स्वास्थ्य सुविधाएं दी गयी

 मेरठ। सोमवार को  उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र, द्वारा  सरदार पटेल म्युनिसिपल इण्टर कालिज, शारदा रोड, में डॉ। रविन्द्र कुमार गोयल, एस.एस.के. नोडल अधिकारी व डॉ.विपुल कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में मेगा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में आए 943 लाभार्थियों का स्वास्थ्य सुविधाये दी गयी।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्मीकांत वाजपयी  सांसद राज्य सभा, डॉ. योगेश प्रकाश अग्रवाल  प्रमुख अधीक्षक, पी.एल. शर्मा जिला चिकित्सालय,, डॉ. अशोक कटारिया - मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पूजा शर्मा - अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गजेन्द्र- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. विपुल कुमार- जिला क्षय रोग अधिकारी जी के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रजव्लित करके किया गया।

स्टॉफ, शिविर मे  सचिन कुमार- सी.पी०एम० दिशा कलस्टर मेरठ, ओ.एस.टी सेन्टर पी.पी.टी.सी.टी./आई.सी०टी०सी/एस०टी०आई० सेन्टर स्टॉफ (मेडकिल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय एंव जिला चिकित्सालय), यू०पी०एच०सी० ब्रहमपुरी, यू.पी.एच.सी. तारापुरी एवं ग्रामीण विकास संस्था, जे.एन.बाल निकुन्ज एवं वन स्टॉप सेन्टर (टी.जी. व ब्रिज पॉपुलेशन) स्टॉफ के द्वारा शिविर में आए 943 लाभार्थियों का स्वास्थ्य सुविधाये दी गयी। शिविर मे एच.आई.वी. परामर्श और परीक्षण, सिफलिस जांच, एस.टी.आई. प्रबंधन, टी.बी. जांच, प्रसव पूर्व जांच, किशोर/किशोरी को परामर्श, फैमिली प्लानिंग परामर्श आदि सेवाए प्रदान की गयी।

शिविर में डॉ. नम्रता- MOIC UPHC ब्रहमपुरी, डॉ. यासिर अली शाह- ओ.एस.टी. चिकित्सा अधिकारी, अन्य चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टैक्निशियन, काउन्सलर, एस.एस.के. परामर्शदाता, लैब टैक्निशियन, सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र ORW, STI/RTI परामर्शदाता, ए०एन०एम० आशाएं अन्य उपस्थित टीम के द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गयी।शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड नाटक का आयोजन श्रीमंत मुक्त नाट्य संस्थान, मेरठ द्वारा HIV/AIDS Awareness किया गया।शिविर को सफल बनाने हेतु समस्त टीम को सर्टिफिकेट एवं मोमेन्टो देकर प्रोत्साहित किया गया। शिविर में  विरेन्द्र सिंह, सम्पूर्ण सुरक्षा मैनेजर एवं एस.एस.के. टीम के द्वारा हेल्थ शिविर प्र प्रबंध किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts