आगरा में डबल डेकर बस पटलने से तीन की मौत दर्जनों घायल 

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस के पलटने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। 

 हादसा कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में हादसा हुआ ।लगभग सुबह 3 बजे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 216 के पास दिल्ली से सिवान जा रही डबल डेकर बस संख्या BR 23 P 9389 अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में करीब 27 यात्री घायल हुए, जिनमें से 15 यात्रियों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी बिल्हौर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार उपरांत सभी घायलों को हैलेट अस्पताल, कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts