50 लाख रुपए नहीं मिले तो नहीं आई बारात
मेरठ में मेंहदी सजाए बैठी रही दुल्हन, सिपाही दूल्हे के खिलाफ थाने में दी तहरीर
मेरठ।दहेज के लालच में एक लड़की की बारात नहीं आई। दुल्हन उसका परिवार सारा दिन मंडप में दूल्हे का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। अंत में दुल्हन के पिता ने दूल्हे उसके परिवार के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
दूल्हा यूपी पुलिस में सिपाही बताया जा रहा है। लड़की पक्ष का आरोप है कि दहेज में 50 लाख रुपए नहीं देने पर दूल्हे पक्ष ने ऐन शादी वाले दिन रिश्ता तोड़ा और बारात लेकर नहीं पहुंचे। जबकि परिवार रात तक उनका इंतजार करता रहा।दुल्हन दौराला की रहने वाली है। जबकि दूल्हा पक्ष मेरठ के ही परतापुर का रहने वाला है। दुल्हन के पिता ने दोराला थाने में दूल्हा अभिषेक शर्मा उसके पिता गोपाल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें दूल्हा उसके पिता पर 20 लाख रुपया दहेज न मिलने के कारण बारात न लाने का आरोप लगाया है।
दुल्हन के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी परतापुर निवासी अभिषेक पुत्र गोपाल से तय हुई थी। रिश्ता 2 फरवरी 2025 में तय हुआ था। 1 नवंबर को सगाई हुई। 2 नवंबर रविवार को शादी होना था।
शादी दोराला में ही एक विवाह मंडप में होनी थी। दुलहन के पिता ने अपनी तहरीर में बताया कि शादी से पूर्व की रस्मो में दिनांक 2.2.25 को रोका मे प्रार्थी ने अनुमानित 2 लाख रुपए खर्च किये। 1 नवंबर को सगाई में जेवर, 5. लाख रु के इलेक्ट्रिक सामान, फर्नीचर, 1 लाख रु का चैक (ICICI बैंक, दौराला ? दो लाख रु. के कपड़े व अन्य घरेलू सामान व फल और 51 हजार की मिलाई दिया।
2 नवंबर को शादी होना था, बारात सुमित्रा फार्म हाउस मटौर में आनी थी। इसके लिए डेढ़ लाख रुपए में मंडप बुक किया था। खाने का सामान 3 लाख रुपए, हलवाई की मजदूरी 50 हजार रुपए दी जा चुकी थी। इसके अलावा 1 लाख रुपया और खर्चा हो चुका था। तभी रविवार शाम बारात वाले दिन हमलोग बारात की तैयारी कर रहे थे। उसके इंतजार में थे। शाम 5 बजे दुल्हन के पिता ने लड़के वालों को फोन किया और पूछा कि बारात लाने में कितना समय है। तब दूल्हा पक्ष ने कहा कि हमें 20 लाख रुपए चाहिए। तुमने केवल 7 लाख रुपया दिया है।
जब दुल्हन के पिता से दूल्हे ने साफ कह दिया कि 20 लाख रुपया तो मेरी नौकरी लगवाने में खर्च हो गया। अब इससे कम में मैं क्या आऊंगा बारात लेकर पहले 20 लाख रुपया दो। दूल्हन के पिता ने कहा कि इतना पैसा कहां से आएगा।
तो दूल्हे ने अपने पिता से बात करने को कहा। दूल्हे के पिता ने कहा कि नौकरी का पैसा मैने दिया था मुझे अपना 20 लाख चाहिये। मैं जब तक बारात लेकर नहीं आँऊँगा जब तक 20 ल रु नकद नहीं मिल जाते। इसके बाद वरपक्ष बारात लेकर नहीं आया।
दुल्हन के पिता ने बताया कि लड़के वालों ने पहले 20 लाख रुपयों की मांग की थी। बाद में उनकी मांग बढ़ गई और कहा कि 50 लाख रुपए चाहिए। फिर स्कार्पियो और 30 लाख रुपया नकदी मिलने पर शादी करने की बात कही थी।


No comments:
Post a Comment