खादर क्षेत्र में 4 हजार लीटर लहन और अवैध शराब की भट्टी नष्ट की

मेरठ। थाना हस्तिनापुर ने खादर क्षेत्र में 4  हजार लीटर लहन व शराब की भट्टी नष्ट कराई है। थानाध्यक्ष हस्तिनापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम राठौरा खुर्द के जंगल में बूढी गंगा से करीब 4 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया व  कच्ची भट्टी आदि नष्ट की गयी। कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नही मिला।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। खादर में अवैध शराब की भट्टी पर काफी मात्रा में लहन से शराब से बनाई जा रही है। पुलिस मौके पर छापेमारी करती है लेकिन अवैध शराब बनाने वाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाते हैं।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts