मेरठ के डॉक्टर्स को बरेली में मिला सम्मान:झारखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित

मेरठ। बरेली में उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 90 वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया  ।कार्यक्रम में प्रदेश भर के डॉक्टर्स पहुंचे जिन्हें उनकी योग्यता और अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया । इसमें मेरठ के भी अनेकों डॉक्टर्स को अपने आने क्षेत्र के लिए अलग अलग पदकों से सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से 1500 से अधिक चिकित्सकों ने पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिन्हें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और उत्तर प्रदेश के पर्यावरण मंत्री डॉ अनिल कुमार, द्वारासम्मानित किया गया।

मेरठ के ये डॉक्टर्स हुए सम्मानित

डॉ वीरोत्तम तोमर को छाती व सांस रोग विशेषज्ञ को उनके चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए  सुशीला कंवर मेमोरियल अवार्ड , फॉर एक्सीलेंस इन क्लिनिकल मेडिसिन 2024- 25, से सम्मानित किया गया ।

मेरठ आइएमए के जनरल सेक्रेटरी डॉ विकास गुप्ता को उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय IMA-CGPCON के सर्वश्रेष्ठ आयोजन सचिव के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।मेरठ की पूर्व आईएमए   अध्यक्ष डॉ डॉ अनुपम सिरोही को उत्तर प्रदेश स्थानीय शाखा में अधिकतम गतिविधियां आयोजित कराने के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।डॉ मनीष अग्रवाल कोl को सर्वश्रेष्ठ आयोजन के अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।डॉ एमके बंसल को उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया।डॉ संदीप जैन को निर्विरोध प्रदेश के IMA CGP Chapter का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts