पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार महिला को वापस कराए 35000 रूपये
मेरठ। थाना कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के 35000/- रूपये धनराशि के शत-प्रतिशत आवेदिका को वापस कराई गई ।
पूर्वा अहिरान निवासी सरला देवी के केनरा बैंक के खाते से 35000/- रुपये ट्रांसफर हो जाने पर सरला देवी द्वारा शि कायत दर्ज करायी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस उपाधीक्षक अपराध ठ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली मेरठ पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दर्ज साइबर शिकायत पर कार्यवाही करते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित कर उक्त ट्रांसफर धनराशि 35,000 रूपये आवेदक के खाते में रविवार को वापस करायी गई है ।


No comments:
Post a Comment