मुनव्वर फारूकी की 'फर्स्ट कॉपी 2' का टीजर जारी


मुंबई। स्टैंडअप कमीडियन और अभिनेता मुनव्वर फारूकी की अपकमिंग वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। सोमवार को मेकर्स ने सीरीज का टीजर जारी किया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, "कमबैक तो अब होगा, आरिफ नए चैप्टर के साथ आएगा। देखिए 'फर्स्ट कॉपी' के दूसरे सीजन का टीजर।  "36 सेकंड के टीजर में सीरीज के कलाकारों की झलक दिखाई गई है। इसकी शुरुआत मुनव्वर फारूकी के किरदार से होती है।
 इसमें रजा मुराद, मुनव्वर से कहते हैं, "देखो आरिफ, आसमान बहुत बड़ा है, लेकिन जहां तुम उड़ना चाहते हो, उसकी कीमत चुकानी पड़ती है।" मुनव्वर कहते हैं, "मैं वहां का टिकट कटा रहा हूं जहां पर सारे बेईमान रहते हैं।" इसके बाद सीरीज के कलाकारों की झलक दिखाई जाती है। इसमें गुलशन ग्रोवर दोबारा वापसी करते दिख रहे हैं।
सीरीज में मुनव्वर फारूकी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आएंगे। नए सीजन में दर्शकों को नई कहानी, जबरदस्त ड्रामा और आरिफ के किरदार का एक अनदेखा अंदाज देखने को मिलेगा। यह सीरीज दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts