खेल दिवस के उपलक्ष्य में किया खिलाड़ियों  का किया  सम्मान

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच रैफरी भी किये गए सम्मानित

22 खेल प्रतियोगिताओं के खिलाडियों को भी किया सम्मानित

मेरठ।   पंख हौसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा के संयोजन में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न स्कूलों कालेजों में 22 खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को रविवार को चौ. चरण विवि के सुभाष चन्द्र प्रेक्षागृह में  मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय  स्तर के 16  कोच व 25 रैफरी को भी सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल , राज्य मंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में राज्य मंत्री डा सोमेन्द्र तोमर ने कहा पंख हौसलों की उड़ान का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम में खिलाड‍़ियों ,कोच व रैफरी में उर्जा का संचार होता है। 

 कैंट विधायक ने कहा किसी भी खिलाड़ी को निखारने में कोच की अहम भूमिका होती है। कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करते है। उन्होंने संस्था की अध्यक्ष भावना शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए कहा इस तरह के कार्यक्रम से खिलाड़ियों में पदक जीतने की ललक बढ़ती है। 



 इस दौरान दोनो अतिथियों ने  अंतराष्ट्रीय कोच व रैफरी   को पदक देकर  सम्मानित किया जिसमें गौरव त्यागी  (एथलेटिक्स), ओमकार (बास्केटबॉल),.  दीपशिखा राघव  (कराटे) ,जानी चौधरी जी (शूटिंग),सागर कश्यप जी (मार्शल आर्ट),सुनील  (कराटे) सुनील  (कराटे), अरविंद शेरवालिया जी (किक बॉक्सिंग)भीष्म (बॉक्सिंग)अंकुर गुप्ता (स्कैटिंग)अंशु दलाल  (जूड़ो ) विनय जायसवाल (खो खो )राजीव कुमार शर्मा (स्केटिंग)विनीत त्यागी ( हॉकी ) जबर सिंह सोम ( कुश्ती )अनु कुमार  ( एथलेटिक्स)दीपक  ( शूटिंग ) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त  22 प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने वाले150रेफरी, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले 580 खिलाड़ियों को गोल्ड,  560  खिलड़ियों को सिल्वर पदक 620 खिलाड़ियों को कांस्य प्रदान किए गये । पदक पाकर खिलाडियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन डा. जेवी चिकारा ने किया।  पंख हौसलों की उड़ान संस्था अध्यक्ष भावना शूर्मा ने बताया कि  प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के साथ साथ खेलों में रूचि की वृद्धि कराना है। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाएगा।  इस मौके पर निमेश वशिष्ठ, अंजू वारियर, जिला पंचायत सदस्य विपिन भडाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय धामा, भाजपा के महानगर मंत्री दीपक शर्मा ,अंकित शर्मा, पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी, रिटायर आईएफएस डीवी कपिल, आदि मौजूद रहे। 

  




No comments:

Post a Comment

Popular Posts