वृंदावन एन्क्लेव सोसाइटी के फिर से अध्यक्ष बने निपुन जैन

परतापुर ।वृंदावन एन्क्लेव सोसाइटी के निपुन जैन फिर से अध्यक्ष बन गये है। गुरूवार को परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित उद्योग मंदिर में  शताब्दीनगर की वृंदावन एन्क्लेव वार्षिक आम सभा में उन्हें फिर से अध्यक्ष चुना गया।  

 कोषाध्यक्ष नवीन सिंघल ने सोसाइटी के वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। चुनाव अधिकारी रवि एलेन ने सोसाइटी के चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि निपुण जैन को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, पारदर्शी नेतृत्व शैली और सोसाइटी के हित में निरंतर सक्रिय रहने के कारण एक बार फिर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पवन गुप्ता,सचिव राजेश माहेश्वरी,उप सचिव संजीव गुप्ता,कोषाध्यक्ष राजीव सिंघल,बलदेव सिंह, अमित गुप्ता, शेखर भार्गव, नवीन सिंघल, अशोक तनेजा, सतीश अरोड़ा,जेके शर्मा, प्रमोद अग्रवाल और विनीत बंसल को बनाया गया है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts