विजयदशमी: कुंभकरण-मेघनाद का वध, श्रीराम-रावण के बीच ​युद्ध का मंचन आज ​ 

शहर के ​विभिन्न स्थानों पर रामनवमी को हुआ रामलीला का मंचन

मेरठ। शहर में ​जिमखाना, ​भैंसाली, सूरजकुंड, रजबन समेत विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। अधिकांश स्थानों पर श्रीराम और लक्ष्मण जी ने कुंभकरण व मेघनाद का वध किया। ​गुरुवार को विजयदशमी त्योहार पर श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। रावण की मृत्य के बाद रावण, उसके भाई कुंभकरण व पुत्र मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे।

शहर रामलीला कमेटी द्वारा जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार श्रीराम ने कुंभकरण का अंत किया। लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। युद्ध में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया। कमेटी के पदाधिकारी जितेंद्र मणि और मनोज अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को दशहरे पर दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान द्वारकानाथ शर्मा, मनोज माहेश्वरी, अशोक कुमार बंसल, पंकज ग्रोवर, मनोज गुप्ता, अजय गोयल, अंशुल बंसल, सचिन जिंदल मौजूद रहे।

श्रीराम और रावण के बीच होगा युद्ध

भैसाली ग्राउंड (अयोध्यापुरी) में श्रीराम लीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रात में अहिरावण ने श्रीराम और लक्ष्मण का हरण कर लिया। इस बीच श्रीराम की सेना में हाहाकार मच गया। सेना श्रीराम की तलाश में जुट गई। इस बीच हनुमान जी पाताल लोक पहुंचे। कलाकारों ने अहिरावण वध और नारान्तक वध का मंचन किया। लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। ​गुरुवार को श्रीराम व रावण के बीच युद्ध होगा। दीप प्रज्ज्वलन मनीष अग्रवाल और मनन सचदेवा ने किया। इस दौरान अध्यक्ष पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, दीपक एलन मौजूद रहे।


लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध

रामलीला कमेटी सूरजकुंड द्वारा बाबा मनोहर नाथ मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर गुरू मां निलिमा नंद जी महाराज के सानिध्य में रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मेघनाद वध का मंचन किया। कलाकारों ने लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध दिखाया। गुरु मां निलिमानंद जी ने बताया कि दशहरे पर सूरजकुंड पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर मुक्ता चौधरी, मनोज गोयल, विपिन गोयल, आलोक रस्तोगी, विवेक वाजपेयी आदि रहे।


कुंभकरण और मेघनाद का अंत

रजबन फुटबाल ग्राउंड में आयोजित श्रीराम लीला मंचन का उद्घाटन पंकज मलिक ने किया। तिलक का सौभाग्य पंकज सोम, सूरज राजधानी, नरेंद्र सिंह, पवन तोमर, मनोज चौधरी, अजीत चौधरी को प्राप्त हुआ। पूजन सुरजीत सिंह, गुरुविंदर सिंह, राकेश खन्ना, सरदार ठाकुर, मनदीप बिंद्रा, बॉबी बिंद्रा, जयपाल सिंह, संजीव विरमानी आदि रहे। कलाकारों ने राम और सुग्रीव मित्रता से लीला का शुभारंभ किया। इस बीच बाली वध, लंका दहन का मंचन हुआ। हनुमान संवाद, अंगद संवाद, मेघनाद वध, कुंभकरण वध का मंचन किया गया। राजेश यादव ने बताया कि दशहरे पर मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts