विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर थिंक हेल्थ -थिंक फार्मासिस्ट पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
विवि परिसर में नुक्कड़ नाटक साथ निकाली गयी स्वास्थय जागरूकता रैली
प्रधानमंत्री की ’’स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत’’ जैसी शानदार योजनाओ को अन्तयोदय तक पहुंचाने में फार्मासिस्ट सबसे ऊपर- सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
- पूरे विश्व में स्वास्थय सेवाओ के ग्लोबल विस्तार एवं चिकित्सा/स्वास्थय गुणवत्ता में फार्मासिस्ट का योगदान बेहद अहम- डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति
- सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार के प्रोटोकाॅल में योग्य एवं प्रशिक्षित फार्मसिस्ट की भूमिका चिकित्सक से कमतर नहीं- प्रो. एस.आर. मालू,
- चिकित्सा एवं जनस्वास्थय जैसी बुनियादी जरूरत से जुड़ी होने के कारण फार्मा इंडस्ट्री विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, इसमें सम्मानित रोजगार के ढेरो अवसर- रूचि बंसल,
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विवि एवं वी.जी.आई. मेरठ के संयुक्त तत्वांधान में ’’विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2025’’ पर इस वर्ष की थीम ’’थिंक हेल्थ-थिंक फार्मासिस्ट’’ विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगौष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ, मुरादाबाद, दिल्ली, गुरूग्राम समेत देश के अलग-अलग हिस्सों एवं विभिन्न फार्मा इंडस्ट्री से आये एक दर्जन से अधिक एक्सपर्ट ने उपस्थित फार्मा स्टूडेन्टस एवं शिक्षकों को फार्मासिस्ट की महत्ता बताते हुए फार्मा इंडस्ट्री में ढेरों सम्मानित रोजगार सम्भावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर संस्थान के फार्मा स्टूडेन्टस ने पोस्टर एवं माॅडल प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक व परिसर में जागरूकता रैली निकालकर प्रभावी स्वास्थय सेवाओ में फार्मासिस्ट के महत्व को समझाया।
डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2025 पर ’’थिंक हेल्थ-थिंक फार्मासिस्ट’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगौष्ठी एवं पोस्टर/माॅडल प्रदर्शनी व नुक्कड़ नाटक का शुभारम्भ राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस.आर. मालू, मोनार्क साईन्टिफिक के हेड निशान्त सिंह, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, गलेक्सो इण्डिया के सीमान्त सक्सेना, औषधि निरीक्षक श्रीमति रूचि बंसल, चीफ फार्मासिस्ट प्रदीप कमार दास, कुलपति डाॅ. कृष्ण कान्त दवे, डीन फार्मेसी डाॅ. ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ. अश्विन सक्सेना, डाॅ.दर्पण कौशिक आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
![]() |
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि/वक्ता औषधि निरीक्षक रूचि बंसल ने कहा कि प्रभावी चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवाओ में फार्मेसी का बेहद अहम रोल है। पूरे विश्व में प्रत्यश रूप से 50 लाख से अधिक एवं अप्रत्यश रूप से 6 करोड़ से अधिक लोग फार्मा इंडस्ट्री से जुडे है। इसीलिए फार्मा सेक्टर में जहां सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी संस्थानो में लाखो सम्मानित रोजगार के अवसर है, वही दूसरी ओर इसमें स्वरोजगार की भी ढ़ेरो सम्भावनाऐ निहित है।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि बात चाहे आम स्वास्थय सेवाओ की हो या कोविड जैसी वैश्विक महामारी की फार्मासिस्ट ने उपचार, देखभाल से लेकर ’’ग्लोबल वैक्सीनेशन’’ तक डाॅक्टर्स के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर इस महामारी को हराने का काम किया। एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार को कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डाॅ0 राजेश सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। डीन फार्मेसी ओमप्रकाश ने सभी छात्र-छात्राओ को स्वास्थ सेवा की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर जिला हाॅस्पिटल के चीफ फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार दास, प्रो. अंजलि भारद्वाज, डाॅ. धीरज दुबे, डाॅ. आदित्य शर्मा, मंजू रानी, पंकज गिल, रवि सैनी, रेनू, गुरूजीत सिंह, डाॅ. अश्विन सक्सेना, डाॅ. शिल्पी शर्मा, डाॅ. अमित कुमार, डाॅ. फुरकान, अभिषेक सुमन, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ0 प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment