काली नदी में गिर रहे नालों का ड्रोन सर्वे करा कर रिपोर्ट  जिला गंगा समित को उपलब्ध कराएं -डीएम 

विकास भवन में नामामि गंगे को लेकर बैठक का आयोजन 

 मेरठ।  गुरूवार को डीएम की अध्यक्षता में  जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण की  बैठक  की गयी। डीएम ने नमामि गंगे यूनिट जलनिगम ग्रामीण को निर्देश दिये गये कि वे कालीनदी में गिर रहे नालों का ड्रोन सर्वे कराकर उसकी रिपोर्ट जिला गंगा समिति को शीघ्रता से उपलब्ध करायें।

  बैठक में  नगर आयुक्त नगर निगम  को निर्देश दिये कि वे स्वयं काली नदी की स्वच्छता हेतु आबू नाला-1 पर प्रस्तावित 65 एम.एल.डी एस.टी.पी. प्लान्ट के निर्माण हेतु स्थान को चिन्हित करने के लिए स्वयं कन्टोनमेन्ट बोर्ड से समन्वय स्थापित करते हुए उसकी रिपोर्ट जिला गंगा समिति को प्रस्तुत करें। कालीनदी के पुनरूद्वार हेतु ग्राम्य विकास, पंचायतीराज विभाग तथा जिला विकास अधिकारी संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से 10 दिनों में जिला गंगा समिति को उपलब्ध करायें।

 जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिये गये कालीनदी के किनारे गिर रहे ठोस अपशिष्ट के निस्तारण हेतु नगरपालिका सरधना से समन्वय करते हुए उसी प्रकार की मशीन क्रय कर निस्तारण करें। जनजागरूकता का कार्यक्रम गंगा, हिडन काली नदी के किनारे अधिक से अधिक कराये जाए। काली नदी के ऊपर 15 दिन पश्चात अगली बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत आने वाले 50-50 कन्या विद्यालयों को मिशन शक्ति के अन्तर्गत जोड़ने हेतु कार्ययोजना वन विभाग द्वारा तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायेगा। जिले के समस्त कस्तूरबा विद्यालय में वन विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित कराये जाए। जिन विभागों का 100 प्रतिशत अथवा बहुत खराब स्थिति है उनको 10 दिनों मेंपूर्ण करने के निर्देश दिये गये है तथा मुख्य विकास अधिकारी इसकी समीक्षा करते हुए 10 दिन बाद ऐसे विभाग के नोडल अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्यवाही करायें। जिला पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि ग्रामीन चैपाल का गठन निर्धारित प्रारूप पर कराकर वन विभाग को उसकी सूचना उपलब्ध कराये। मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण द्वारा मानकों के अनुसार पटाखों पर कार्यवाही करायी जाए

No comments:

Post a Comment

Popular Posts