सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मीडिया वर्कशाॅप में स्वास्थ्य सेवाओं से कराया रूबरू 

 मेरठ। सीएमओ कार्यालय के सभागार में सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत एक मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सीएमओ समेत डाक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं से रूबरू कराया। 

 कार्यक्रम का आयाेजन सेमिनार हाल में सीएमओ डा अशोक कटारिया की अध्यक्षता में किया गया। सीएमओ ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत  ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार‘‘ अभियान का शुभारम्भ 17 सितम्बर से किया गया जो दो 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा । इस दौरान  स्वास्थ्य इकाईयों पर स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं, स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को निःशुल्क सेवा दी जा रही हैं, जिसमें  महिलाओं के गर्भाश्य के मुह का कैंसर एवं स्तन कैंसर की जांच, एनिमिया के स्तर की जांच, टेली मानस की सुविधाऐं, टी.बी. की जांच आदि निःशुल्क की जा रही है।, जिसमें अब तक कुल 109452 मरीजों को निःशुल्क ईलाज दिया गया तथा 232-यूनिट ब्लड का संग्रह भी किया जा चुका हैं। 5573 गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी हैं तथा समस्त शहरी क्षेत्रों में आशाओं के द्वारा महिला आरोग्य समिति की बैठकों का आयोजन भी किया जा रहा हैं, जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण हेतु जागरूकता एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अन्तर्गत लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों के बारे में भी जागरूकता फैलाई जा रही हैं, जिससें कि सभी सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाया जा सकें।

अभियान के अन्तर्गत अभी तक 50 महिला आरोग्य समिति की बैठक की जा चुकी हैं, जिसमें 12 महिला आरोग्य समिति की बैठकों का अनुश्रवण जे.एस.आई. टीम मेरठ के द्वारा किया जा चुका हैं तथा महिलाओं, बच्चों के हिमोग्लोबिन की जांच को बढ़ाने के लिये भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया जा रहा हैं। 

 डा़ सुधीर कुमार ने बताया कि अगले माह संचारी रोग अभियान   5 से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाया जायेगा, जिसमें समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण आयोजित  किया जायेगा तथा जिला, ब्लॉक स्तर पर भी बैठकों का आयोजन किया जायेगा, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें। 11 से 31 अक्टूबर, 2025 तक दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा, जिसमें आशा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर दस्तक देकर लक्षणयुक्त रोगियों की सूची तैयार की जायेगी एवं आशा, आंगनवाड़ी कार्यक्रम से सम्बन्धित जन जागरूकता अभियान भी चलायेगी, इसमें बुखार के रोगी, आई0एल0आई0 के रोगी, टी.बी. के रोगी, कुष्ठ रोगी एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनायी जायेगी एवं उसे ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा।

डा0 प्रवीण गौतम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ द्वारा बताया गया कि नियमित टीकाकरण अभियान  के तहत अब तक 4000 सेशन चलाया गया हैं, जिसमें अभी तक 4200 बच्चे टीकाकरण के बगैर रह गये हैं, जिनका टीकाकरण शीघ्र करा दिया जायेगा। सरवाईकल कैंसर का भी टीकाकरण कराया जा रहा हैं, जिसमें निजी द्वारा सहयोग प्रदान किया जायेगा। 

 इस मौके पर  अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कान्ति प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर.सी.एच,  डा. राजेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. सुधीर कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला सर्विलेन्स अधिकारी,  डा. अतुल कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा महेश चन्द्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ, बाबूराम अहलावत, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारह हरपाल सिंह, डी.सी.पी.एम, एन.एच.एम,  अल्ताफ अली, कार्यक्रम अधिकारी, जे.एस.आई. नजमू निशा, डी.एम.सी, यूनिसेफ, मेरठ, प्रवीण, जिला समन्वयक, गावी, म तब्बसुम, यू.एन.डी.पी, मेरठ उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts