मांग को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला
चकबंदी को लेकर किसानों की अधिकारियों से हुुइ नौकझोंक
मेरठ। इंचौली क्षेत्र के गांव भगवानपुर में चल रहे चकबंदी विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन बेदी गुट ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने कलेकट्रेट के मुख्य द्वार पर अपना ताला जड़ दिया। ट्रक्टरों को सड़क खड़ा कर जाम लगाने का प्रयास किया। किसी तरह अधिकारियों ने समझाबुझा कर किसानों को शांत कराया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक के नेतृत्व में किसान पहले कमिश्नरी पहुंचे। वहां से वे पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसानों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला लगा दिया। ताला लगते ही लोगाें को बाहर आने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों का कहना है कि कुछ माफिया लोग प्रकरण की दुबारा जांच करवाना चाहते हैं। जबकि प्रशासनिक अधिकारी पहले ही अपनी रिपोर्ट बना चुके हैं। किसानों ने इस मामले में संबंधित अधिकारी को शिकायत पत्र भी सौंपा था। इसके बावजूद उनकी परेशानी कम नहीं हुई। तालाबंदी के कारण करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही फाइल लखनऊ भेजेंगे। जिसके बाद किसान शांत हुए उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समास्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वह तालाबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
No comments:
Post a Comment