उपभोक्ता केन्द्रित सेवाओं को अधिक सुलभ पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु नगरीय रिस्ट्रेक्चर प्लान लागू किया जायेगा-अशीष गोयल
अर्बन रिस्ट्रेक्चर प्लान के लागू होने से नई कार्य संस्कृति का सूतपात्र होगा
उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा
बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुरादाबाद शहर की कार्यात्मक प्रशासनिक संरचना के पुनर्गठन एवं प्रक्रिया संरलीकरण का कार्य किया जायेगा।
बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियन्ता स्वार का स्थानान्तरण करने एवं अधिशासी अभियन्ता, मिलक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक
मेरठ। यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल अध्यक्षता ने मुरादाबाद के मझौला में समीक्षा बैठक की । बैठक में पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दूहन समेत कार्यालय मुख्य अभियन्ता (वितरण), देहली रोड, मझोला, मुरादाबाद में मुरादाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत, मुरादाबाद रामपुर एवं संभल के अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं उपखंड अधिकारी स्तर अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में अभियन्ताओं के साथ विभिन्न वाणिज्यिक एवं तकनीकी बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक आहुत हई।
समीक्षा बैठक विद्युत आपूर्ति, 1912, झटपट पोर्टल, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्तता, निवेश मित्र एवं विकास योजनाओं की प्रगति, उपभोक्ताओं को समय पर बिल नगरीय रिस्ट्रेक्चर प्लान हेतु तैयारी व अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने आदि ऐजेण्डा बिन्दु पर केन्द्रित थी।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत मुरादाबाद शहर में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाने के लिये नवीन कार्यात्मक प्रशासनिक संरचना के पुनर्गठन से नई कार्य संस्कृति का सूतपात्र होगा। उपभोक्ताओं के हित में कार्यात्मक प्रशासनिक संरचना का पुर्नगठन लागू किया जा रहा है। जल्द ही रिस्ट्रेक्चर प्लान को मूर्तरूप देते हुये रिस्ट्रेक्चर प्लान लागू किया जायेगा।
नवीन रिस्ट्रेक्चर/ समयबद्धता प्लान का उददेश्य उपभोक्ताओं को दी जाने वाली विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता, समयबध्यता और सुविधा को बढावा देना है। इसके तहत निगम के कार्य सवालन एच उपभोक्ता सेवा वितरण प्रणाली में तकनीकी सुदृढ़ीकरण कार्यों का विभाजन एवं जबावदेही सुनिश्चित की गयी है।
रिस्ट्रेक्चर प्लान के संबंध में अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने बताया कि इस रिस्ट्रेक्चर प्लान के लागू होने से परिचालन क्षमता में सुधार, विद्युत आपूर्ति की विश्वसनियता और गुणवत्ता मे सुधार एवं उपभोक्ता सेवाओं को बढाने में प्राथमिकता दी गई है। उपभोक्ता केन्द्रित सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु रिस्ट्रेक्चरिंग प्लान लागू किया जायेगा।
इस संबंध मे प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि रिस्ट्रक्चर प्लान से मुरादाबाद शहर की बिजली व्यवस्था का कायाकल्प होगा। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
बैठक में आर.डीएस.एस योजना के अन्तर्गत विद्युतीकरण, माईको बिजनेस प्लान, स्मार्ट मीटरिंग एवं ए.एम.आई.एस.पी. योजनाओं पर भी गहन समीक्षा की गयी जिसमें उपभोक्ता इण्डेक्सिंग मीटर स्टालेशन, उपभोक्ताओं को समय पर व सही बिल उपलब्ध कराना, ट्रासन्फार्मर सुरक्षा, राजस्व वसूली की स्थिति आदि बिन्दुओं पर विशेष बल दिया गया। बैठक में उपभोक्ता सुविधाओं हेतु 1912 पोर्टल सोशल मीडिया निगरानी और त्वरित बिल संशोधन पर निर्देश दिये गये। कार्य में लापरवाही पर शैलेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड स्वार का स्थानान्तरण करने एवं अनुराग सिंह अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खंड मिलक को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिरा देने के निर्देश दिये गये।
बैठक में संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), आशु कालिया, निदेशक (कर्मिक एवं प्रशासन), एन.के. मिश्र निदेशक (तकनीकी), एस.के. तोमर निदेशक (वित्त), अशोक चौरसिया मुख्य अभियन्ता मुरादाबाद क्षेत्र, मुरादाबद आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment