अम्पैथ ने मेरठ में बेहतर डायग्नोस्टिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाई

मेरठ। अम्पैथ (अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैथोलॉजी एंड लेबोरेटरी साइंसेज) भारत के प्रमुख डायग्नोस्टिक नेटवक्र्स में से एक, अब मेरठ में भी मरीजों को उच्च गुणवत्ता और सटीक जाँच सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

अम्पैथ 2600 से ज्यादा तरह की जाँच और प्रोफाइल्स करता है। इसमें कैंसर की जाँच, संक्रामक बीमारियों, नसों से जुड़ी बीमारियों और जेनेटिक समस्याओं की जांच जैसी उन्नत सेवाएं शामिल हैं। अमेरिका के एक बड़े अस्पताल के साथ इसकी साझेदारी के कारण अम्पैथ भारत की एकमात्र रेफरेंस लैब है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिपोर्ट प्रदान करती है। मेरठ में अम्पैथ की लैब पीपीसी पाराशर पैथोलॉजी क्लिनिक प्रा. लिमिटेड, गांधी आश्रम, मेडविन हॉस्पिटल के सामने, गढ़ रोड पर स्थित है।

अम्पैथ लैब्स, मेरठ के लैब हेड डॉ. राकेश प्रशर ने कहा अम्पैथ में हम टेक्नोलॉजी और इंसानी देखभाल दोनों पर बराबर ध्यान देते हैं। हमारा मकसद मेरठ के मरीजों और डॉक्टरों को भरोसेमंद और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जाँच सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहाँ आधुनिक मशीनों के साथ अनुभवी पैथोलॉजिस्ट्स काम करते हैं, जो डॉक्टरों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करते हैं। अम्पैथ का पेशेंट-फस्र्ट नजरिया, आधुनिक टेक्नोलॉजी और ईमानदार कार्यप्रणाली इसे मेरठ और आसपास के डॉक्टरों और हेल्थकेयर प्रदाताओं के लिए एक विश्वसनीय साथी बनाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts