अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 की धमाकेदार शुरुआत 

मेरठ : अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल,जो 22 सितंबर को प्राइम मेंबर्स और 23 सितंबर को सभी ग्राहकों के लिए शुरू हुआ , ने अमेज़न.इन पर सेलर्स और ब्रांड पार्टनर्स के लिए अब तक की सबसे बड़ीओपनिंग दर्ज की है. इस फेस्टिवल ने 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक विज़िट्स आकर्षित किए , जिनमें से 70 प्रतिशत से अधिक टॉप 9 मेट्रो शहरों से बाहर से थे. ग्राहकों ने जीएसटी लाभ के साथ बचत का आनंद लिया , अमेज़न.इन पर 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स सबसे कम कीमत पर पाए और 30000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स का लॉन्च भी देखा. इन नई लॉन्चिंग में स्मार्टफोन , लैपटॉप , टीवी , फैशन और ब्यूटी , होमडेकोर , अप्लायंसेस , फर्नीचर और ग्रॉसरी जैसे कैटेगरीज शामिल हैं. इनमें टॉपब्रांड्स जैसे एप्पल , सैमसंग , वनप्लस , आईक्यूओओ , सोनी , एचपी , एलजी , बॉश , हायर ,टिरटिर , लेनिएज और लेवीज शामिल रहे. 

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 की शुरुआत रिकॉर्ड तोड़ रही है. शुरुआती 48 घंटे हमारे लिए अब तक के सबसे बड़े रहे , जिसमें 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक विज़िट्स और प्राइम अर्ली एक्सेस के दौरान सबसे ज्यादा प्राइम मेंबर्स की शॉपिंग दर्ज हुई.  जीएसटी बचत उत्सव पहल को बेहद सराहना मिली है, जहां सिर्फ 48 घंटों में ही सेलर्स ने हमारे डेडिकेटेड स्टोरफ्रंट के जरिए होम अप्लायंसेस , इलेक्ट्रॉनिक्स , डेली एसेंशियल्स , हेल्थकेयर , फैशन और अन्य प्रोडक्ट्स पर करोड़ों रुपये के जीएसटी लाभ ग्राहकों तक पहुंचाए. हमें गर्व है कि देशभर के लाखों सेलर्स , छोटे व्यवसायियों और स्थानीय कारीगरों से लेकर मेड-इन-इंडिया ब्रांड्स तक, को मजबूत बिजनेसग्रोथ मिल रही है. ग्राहक दिवाली तक चलने वाले अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में रोमांचक डील्स का आनंद ले सकेंगे. 

प्राइम मेंबर्स ने टियर 2 औरटियर 3 शहरों से प्रमुख श्रेणियों जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स , फैशन और ब्यूटी , स्मार्टफोन और फर्नीचर में भारी मांग पैदा की। प्राइम मेंबर्स को और भी तेज़ डिलीवरी का अनुभव मिला , जिसमें मेट्रो शहरों में 30 लाख से अधिक उत्पाद उसी याअगले दिन डिलीवर किए गए और टियर 2 और 3 शहरों में 50 लाख से अधिक उत्पाद ग्राहकों तक 2 दिनों के भीतर पहुंचाए गए। अमेजन बिज़नेस को भी अपने ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, क्योंकि पहले 24 घंटे में नए ग्राहक साइन-अप औसत व्यावसायिक दिनों की तुलना में 6 गुना बढ़ गए। व्यवसायों ने विक्रेताओं द्वारा दी जाने वाली थोक छूट की भी सराहना की, जिससे थोक ऑर्डर औसत व्यावसायिक दिनों की तुलना में 4.4 गुना बढ़ गए। 

राजस्थान क्राफ्ट इंडिया केअभिषेक धनवानी ने कहा अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 के पहले 48 घंटे मेरे व्यवसाय के लिए वास्तव में परिवर्तनकारी साबित हुए हैं। अजमेर से फेस्टिव डेकोरमें विशेषज्ञता रखने वाले एक विक्रेता के रूप में, हमने अपनी दैनिक बिक्री में 7 गुना वृद्धि देखी और पूरे भारत , मेट्रो शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक,ग्राहकों से ऑर्डर प्राप्त किए। फेस्टिवल के दौरान अमेज़न की दृश्यता ने हमें पहले से कहीं अधिक ग्राहकों से जोड़ने में मदद की, और अमेजन का संचालन समर्थन हमें इस बढ़ती मांग के ऑर्डर्स को कुशलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम बनाया। इस फेस्टिवलने न केवल हमारी बिक्री बढ़ाई है, बल्कि हमें अपने उत्पाद रेंज का विस्तार करने और अधिक स्थानीय कारीगरों को रोजगार देने का आत्मविश्वास भी दिया है।

एथर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हेड ऑफ सेल्स एंड ओनरशिप मैनेजमेंट गुरिंदर सुखिजा ने कहा हमारी अमेजन केसाथ साझेदारी ने एक मजबूत शुरुआत की है। अमेजन द्वारा प्रदान की जाने वाली पहुंच और सुविधा ने हमें और भी बड़े ग्राहक समूह से जुड़ने में मदद की है, और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान शुरुआती बिक्री की गति बहुत उत्साहवर्धक रही है। हम आगे आने वाले महीनों में इसे और बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts