वेंक्टेश्वरा संस्थान में शारदीय नवरात्रों में ’’डाँडिया एवं गरबा-2025’’ की धूम

- नवरात्रि सेलीब्रेशन में डाँडिया सिर्फ एक नृत्य, सांस्कृतिक/धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि देवी दुर्गा का युद्ध में दैत्य महिषासुर पर विजय प्राप्त करने से मातृशक्ति (महिला सशक्तीकरण) का सबसे शक्तिशाली पर्व- सुधीर गिरि, 

- डाँण्डिया उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत एवं भारत में सदियो से आधी आबादी सम्मानित मातृशक्ति के सम्मान एवं उनके पूज्यनीय होने का आधार स्तम्भ - डाॅ. राजीव त्यागी

  मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में शारदीय नवरात्रि-2025 में ’’डाँडिया एवं गरबा-2025’’ की धूम रही। संस्थान के स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओ ने परम्परागत धार्मिक लोकगीतो के साथ धार्मिक फिल्मी गानों पर जमकर डाँडिया एवं गरबा किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष  सुधीर गिरि ने समस्त देशवासियों को नवरात्रों एवं विजयदशमी की शुमकामनाएं देते हुए नवरात्रि उत्सव को ना सिर्फ धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव बताया, बल्कि इसे महिला सशक्तीकरण एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा महापर्व करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत में सदियो से ’’मातृशक्ति सम्मानित एवं पूज्यनीय रही है, एवं अनन्त काल तक पूज्यनीय रहेगी’’।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के दुर्गा पंडाल में आयोजित ’’नवरात्रि डाँडिया एवं गरबा सेलीब्रेशन-2025’’ का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, मुख्य पुरोहित आचार्य पं. रामनिवास शास्त्री आदि ने माँ दुर्गा एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष आरती करके एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया। इसके बाद सर्वप्रथम ’’घर में पधारे गजानन ’’ गणेश वन्दना से कार्यक्रम शुरू हुआ, तो फिर ’’ढोली तारो ढोल बाजे’’, चैगाडा तारों, ढोलीडा ढोलीडा, राम चाहे लीला चाहे, लीला चाहे राम जैसे धार्मिक फिल्मी गीतो पर डाँडिया स्टिक लेकर जमकर नृत्य किया। 



अपने सन्देश में वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नवरात्रि उत्सव में डाँडिया एवं गरबा नृत्य ना सिर्फ हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि यह मातृशक्ति सम्मान एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने कहा कि भारतीय परम्परा में सदियो से मातृशक्ति पूज्यनीय रही है एवं अनन्तकाल तक रहेगी। मातृशक्ति के बिना सृष्ठि का कोई बजूद ही नहीं है। नवरात्रि समारोह को कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ. मंजरी राणा, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, डाॅ. अश्विन सक्सेना, डाॅ. ओमप्रकाश, डाॅ. दर्पण कौशिक, डाॅ. राजवर्द्धन, डाॅ. रीना जोशी, डाॅ. एस.के. श्रीवास्तव, डाॅ. आशुतोष, डायरेक्टर लीगल देव प्रताप सिंह, डाॅ. मोहित शर्मा, एस.एस. बघेल, नागेन्द्र प्रताप सिंह, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts