जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
मेरठ। शनिवार को डीएम डा. वी के सिंह व एसएसपी विपिन ताड़ा ने चौ. चरण जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनो अधिकारियों ने महिला व पुरूष बैरक का निरीक्षण की वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
दोपहर डीएम डा. वी के सिंह व एसएसपी औचक निरीक्षण करने के जिलाकारागार पहुंचे। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने महिला बैरक पहुंचे। जहां पर महिला बंदियों से जेल में मिलने वाले सुविधाओं के बारे में पूछा । इसके बाद दोनो अधिकारियों ने पुरूष बैरक, शिशु सदन आदि का निरीक्षण किया। बैरक में उन्होने कैदियो से वार्ता कर उनसे खान-पान, स्वास्थ्य, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला कारागार वीरेश राज शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment