डीएवी में वेद प्रचार- प्रसार समारोह का आयोजन

 मेरठ। शनिवार काे शास्त्री नगर सी जे डीएवी, सेंटेनरीपब्लिक स्कूल, में वेद प्रचार-प्रसार समारोह का आयोजनआर्य समाज, थापर नगर, मेरठ के तत्वाधान में किया गया। समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में आचार्य डॉ वाचस्पति मिश्र ,आर्य समाज के प्रधान राजेशसेठी ,मंत्री प्रीति सेठी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र आर्य,क्षेत्रीय अधिकारी डॉ  अल्पना शर्मा,प्रधानाचार्या अपर्णा जैन उपस्थित रहै।

वेद सभी सत्य विद्याओं केआधार हैं। आदि और अंत का सार हैं। वैदिक दुनिया का प्रथम धार्मिक ग्रंथ हैं। इसी तथ्य को उजागर करने हेतु भजनोपदेशक के रूप में पंडित दिनेश पथिक तथा वक्ता डॉयोगेंद्र याज्ञिक उपस्थिति रहै।सर्वप्रथम विशिष्टअतिथियों को नई पौध तथा माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया गया। 

समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में आचार्य डॉ वाचस्पति मिश्र ,आर्य समाज के प्रधान राजेशसेठी ,मंत्री प्रीति सेठी, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र आर्य,क्षेत्रीय अधिकारी डॉ  अल्पना शर्मा,प्रधानाचार्या अपर्णा जैन उपस्थित रहै।सर्वप्रथम प्रधान राजेश सेठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वेद और आर्यो के बीच के संबंधका सार बताया।भजनोपदेशक पंडित दिनेशपथिक के भजनों ने एवं राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत गीतों ने श्रोताओं को तथाविद्यार्थियों को भाव विभोर कर दिया।आचार्य डॉ योगेंद्रयाज्ञिक ने विद्यार्थियों को सारगर्भितउद्बोधन देते हुए, आर्य समाज तथा वैदिक संस्कृति से अवगत कराया तथा इस व्यापकविचारधारा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों कोप्रतिभा को निखारने, जीवन को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरणा देते हुए बलिदानों केशिरोमणि भगत सिंह की प्रतिभा को स्मरण किया। विद्यार्थियों को एकाग्रचित्ततातथा परिश्रम की महत्ता से अवगत कराया।क्षेत्रिय अधिकारी डॉ अल्पना शर्मा ने समस्तविद्वज्जनों का आभार व्यक्त किया  तथाविद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद दिया ।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts