कुश्ती प्रतियोगिता पहलवानों ने आजमाए हाथ
विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विभिन्न भार वर्ग में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान पदक पाने के लिए एक दूसरे को मात देने के प्रयास में लग रहे।
प्रतियोगिताओं का उद्घाटन सतीश कुमार यादव, ओलम्पियन व अर्जुन अवार्डी, बॉक्सिंग छात्रावास प्रशिक्षक के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता कुल 10 भार वर्ग मे आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गौतम सिंह, चेयरमैन सहकारी गन्ना समिति, हापुड एवं मनीष लोहिया, समाज सेवी, अध्यक्ष भारतीय खेल प्रोत्साहन सेवा न्याय, का स्वागत मौ. सलीम कुश्ती प्रशिक्षक, एवं कुलविन्दर सिंह, कुश्ती प्रशिक्षक, मेरठ छात्रावास मेरठ के द्वारा पगडी व माला पहनाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि विजित तालियान एवं निशांत भडाना, एवं मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतियोगिता के विजेता/उप विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाडियो का उत्सावर्धन करते हुये बताया गया कि कोई भी खिलाडी छोटा बड़ा नहीं होता खिलाडी के अन्दर खेलने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। जिससे वह खिलाडी हमेशा अव्वल रहेगा।
ये रहे रिजल्ट
भार वर्ग- 38 किलो. में अर्जुन बेसला (प्रथम), कार्तिक (द्वितीय) देव (तृतीय), वंश (तृतीय) ।
भार वर्ग -44 किलो. में ईशू (प्रथम), युवराज (द्वितीय), अरनव (तृतीय), अनुराग (तृतीय) ।
भार वर्ग -51 किलो. में अंगद बेसला (प्रथम), इकरार नोहा (द्वितीय), मौ.जूनेद (तृतीय), केशव (तृतीय) ।
भार वर्ग -57 किलो0 में अकबाल (प्रथम), निखिल (द्वितीय), सौरभ (तृतीय), इकरार (तृतीय) ।
भार वर्ग -61 किलो. में अर्श खान (प्रथम), विशाल (द्वितीय), सुरजीत (तृतीय), चेतन (तृतीय) ।
भार वर्ग -65 किलों में अतुल (प्रथम), अर्जुन (द्वितीय), आदित्य (तृतीय), अनुराग (तृतीय) ।
भार वर्ग -70 किलो. मे अनमोल (प्रथम), केशव (द्वितीय), यश (तृतीय), करण वर्मा (तृतीय) ।
भार वर्ग -74 किलो में आकाश (प्रथम), तुषार (द्वितीय), भुवनेश (तृतीय), शिवानंद (तृतीय) ।
भार वर्ग -79 किलो. में सौरभ (प्रथम), प्रदीप (द्वितीय), तनुज (तृतीय), रामजीत (तृतीय) ।
भार वर्ग -86 किलो. में आशीष यादव (प्रथम), साक्ष (द्वितीय), निखिल (तृतीय), करण (तृतीय) ।
इस अवसर पर रामचन्द, अब्दुल अहद, उपक्रीडाधिकारी ललित फुटबॉल प्रशिक्षक, प्रियवृत्त राणा, अवधेश राणा, हर्षित, वरूण, तरूण सहरावत, अनुज सैनी, कुशल चेहल, दादा फकीर चन्द, व अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


No comments:
Post a Comment