डीआईजी ने मेधावियों को किया सम्मानित
मेरठ। शनिवार को के एल इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024-25 सम्मान समाराेह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेधावियों व खेल में मेरठ का नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डीआईजी कलानिधि नैथानी का स्वागत विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना ने व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन कुलदीप सिंह लाम्बा एवं गुरचरन कौर लाम्बा का विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के डायरेक्टर्स मनमीत खुराना एवं हरनीत खुराना की उपस्थिति में सभी सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों व छात्रों को बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान व नृत्य सहित मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान हाईस्कूल व इंटर में टॉपर छात्र -छात्राओं को डीआईजी ने सम्मानित किया।
खेल जगत में विद्यालय के गौरव को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाली शूटर अनन्या को 1,00,000/-, युवराज चौधरी (यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल), ऋतुराज चौधरी (सीबीएसई चैस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल) को नकद 11,000/- तथा अधिराज काजला को सीबीएसई नेशनल क्रिकेट टीम में चयनित होने पर 5,100/-, ट्रैक सूट प्रदान किया गया।
समारोह में पूरे सत्र के दौरान अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले सदनों को भी कॉक हाउस ट्रॉफी प्रदान की गई।


No comments:
Post a Comment