एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मेरठ। वैंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल की दिल्ली बाईपास शाखा में एडु केट एडुकेटिग पेरेंट्स अबाउट एजुकेशन” विषय परआधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 60 सेअधिकअध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा संजया वालिया  ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता डॉ.चारु जैन एवं श्री विनीता आनंद का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।सर्वप्रथम डॉ. चारु जैन ने बताया कि  बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास के लिए परिवार और विद्यालयके बीच तालमेल व सहयोग अनिवार्य है । अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही बच्चों के शैक्षिक एवं व्यक्तिगतविकास में योगिान दे सकते हैं।इसके पश्चात विनीता आनंद ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में माता-पिता कीभागीदारी से छात्रों के आत्म-सम्मान तथा मनोबल में वृद्धि होती है । छात्रों का शिक्षकों औरसहपाठियों से स्वस्थ एवं सहयोगपूर्ण संबंध होता है ।अंत में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अंजुल गिरि  ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भागीदारी बच्चों के विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालती है ।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या  संजया वालिया जी ने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा के बारे मे माता-पिता को शिक्षित करना तथा उनका सकारात्मक सहयोग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts