वेंक्टेश्वरा में दस दिवसीय गणेशोत्सव के तीसरे दिन भजन संध्या, शोभायात्रा एवं नृत्य नाटिका का मंचन
- हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओ, शिक्षकों एवं संस्थान प्रबन्धन ने ढोल नगाडो की थाप पर थिरकते हुए विघनहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
- सभी दुखो का नाश कर अपने भक्तों के जीवन में आशा का संचार कर समृद्धि प्रदान करने वाले ’’विघ्नहर्ता’’ भगवान गणेश की अराधना का ये महापर्व सृष्टि का सबसे बड़ा अनुष्ठान है- सुधीर गिरि
- ज्ञान एवं बुद्धि के देव होने के कारण छात्रो के जीवन में गणपति जी की पूजा का विशेष महत्व है, क्योकि विघ्नहर्ता गणेश जी सभी प्रकार की बाधाओ एवं कठिनाईयों को दूर कर उनके सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करते है- डॉ. राजीव त्यागी,
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में गणेश चतुर्थी के महापर्व पर आयोजित दस दिवसीय गणेशोत्सव-2025 के तीसरे दिन भजन संध्या, शोभायात्रा एवं नृत्य नाटिका का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें हजारो की संख्या में छात्र-छात्राओ एवं शिक्षको ने प्रतिभाग करते हुए ढोल नगाडो की थापन पर विघ्नहर्ता गणपति जी महाराज की पूजा अर्चना कर उनको उनके प्रिय ’’मोदक’’ का भोग अर्पित किया। इसके साथ ही पं0 रामनिवास शास्त्री एक उनकी टीम ने शानदार भजन संध्या प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया।
वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित गणेश पंडाल में गणेशोत्सव-2025 के तीसरे दिन आयोजित भजन संध्या एवं विशेष पूजा का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. सुप्रीति भटनागर, डॉ. सचिन टूटू, डॉ. बी.एस. त्यागी आदि ने गणपति जी की वंदना करके किया।
इसके बाद आचार्य पं. रामनिवास शास्त्री एवं टीम ने, घर में पधारो गजानन जी म्हारे घर में पधारो, गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया एवं सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आये है, एवं सुन लो विनती दयानिधान समेत एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि गणेश चतुर्थी/गणेशोत्सव का सिर्फ आध्यात्मिक/धार्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि यह हमें एकता, सदभाव एवं राष्ट्रप्रेम से भी जोड़ता है। गणेश पूजा का छात्र-छात्राओं के जीवन में विशेष महत्व है क्योंकि विघ्नहर्ता गणेश की अराधना से छात्र जीवन में आने वाली बाधाऐं समाप्त हो जाती है एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ठस अवसर पर डीन मेडिकल संजीव भट्, डॉ. अनुभव भटनागर, डॉ. रोहन सुरैना, डॉ. दीक्षान्त, डॉ. प्रणव ठाकरे, डॉ. मानसी, दीक्षांक, कार्यक्रम संयोजक अनिकेत पन्त, अभिषेक कटियार, वेदान्त पाटिल, आईना माथुर, हर्षवर्धन, मिहिर दावले, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment