रैपिड की देरी लोेगों को अखरने लगी 

अब सोशल मीडिया पर भी ट्रोल होने लगी रैपिड के संचालन में देरी

 रैपिड संचालन में देरी से संबंधित रील को खूब मिल रहे लाइक और व्यूज़ 

 जून में प्रस्तावित था सराय काले खां और मोदीपुरम के बीच संचालन

 मेरठ। 'कहां है रौनक-ए-महफिल यही सब पूछते हैं, तेरे न आने का सबब सब पूछते हैं' ...। देश की पहली सेमी हाई स्पीड रैपिड ट्रेन का इंतजार लगतार बढ़ता जा रहा है। मेरठ साउथ स्टेशन पर अटकी रैपिड की चाल अब कब ओगे बढ़ेगी इसको लेकर लोगों की जिज्ञासाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं। हद तो यह है कि लोग अब सोशल मीडिया पर रील बनाकर डाल रहे हैं। रील के साथ यूजर्स कुछ फिल्मी गानों के बोल अटैच रहे हैं। '

आजा के मेरा मन घबराए देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए ... जैसे फिल्मी गीत के बोलो के साथ रैपिड के संचालन में हो रही देरी को लगातार ट्रोल  किया जा रहा है। रैपिड संचालन में देरी से संबंधित रील को इंस्टाग्राम पर ढेर सारे लाइक और व्यूज़ भी मिल रहे हैं। बता दें कि एनसीआरटीसी ने काफी पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि जून 2025 में रैपिड का संचालन दिल्ली से मेरठ के बीच शुरू कर दिया जाएगा। प्रति दिन मेरठ के स्टेशन पर नमो भारत व मैट्रो को निहार रहे है। सोच रहे है आखिर कब वह रैपिड में बैठ पाएंगे 

उधर एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार यह टेनटेटिव (प्रस्तावित) डेट थी, फाइनल डेट नहीं। 'दिल दिया एतबार की हद थी, जान दी तेरे प्यार की हद थी, मर गए हम खुली रहीं आंखें, यह तेरे इंतज़ार की हद थी...'। जैसे फिल्मी गीतों के बोल के साथ रैपिड के संचालन में देरी को लेकर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि एनसीआरटीसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द रैपिड के साथ साथ मेरठ मेट्रो का संचालन भी शुरू होने वाला है, लेकिन इस बीच रैपिड संचालन को लेकर लोगों का लगातार बढ़ रहा इंतजार कहीं न कहीं एनसीआरटीसी की कोशिशों को भी प्रभावित कर रहा है। सोशल  मीडिया यूजर्स रील के अंत में फिल्मी गीत के इस बोल 'आजा वे माहि तेरा रस्ता हो देख दिया...' के साथ एनसीआरटीसी की टेंशन को और बढ़ा गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts