माधवपुरम में 30प्लाट के लिए आए दो हजार आवेदन
आवेदन करने वालों में हरियाणा व पंजाब के लोग भी शामिल
मेरठ। दिल्ली रोड़ पर रैपिड लाइन आने से माधवपुरम आवसीय योजना की चांदी निकल आयी है। जो प्लांट अभी खाली दिखाई देते नजर आ रहे थे आवास विकास द्वारा तीस प्लाट के मांगे गये आवेदन चौकाने वाले आए है। लगभग दो हजार प्लाट लेने वालों के आवेदन आए है। आवेदन करने वालो में हरियाणा व पंजाब के लोग भी शामिल है। इन प्लॉट को खरीदने के लिए होड़ सी मच गई है। ये प्लॉट विभिन्न साइज के हैं।
शहर में रैपिड, गंगा एक्सप्रेस वे आदि बड़ी परियोजनाओं का सीधा असर संपत्तियों पर दिखाई दे रहा है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से निकाले गए प्लॉट का लोगों में जबरदस्त रुझान है। माधवपुरम योजना में निकाले गए विभिन्न क्षेत्रफल के 30 प्लॉट के लिए दो हजार से भी अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। हरियाणा और पंजाब के भी लोग कतार में हैं। इस योजना के एक किमी के दायरे में ही मेट्रो स्टेशन है।
आवास एवं विकास परिषद ने दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम योजना संख्या-10 के सेक्टर-4 में स्थित आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण निकाले हैं। इनमें भूखंड संख्या 427 से 436 तक दस भूखंड करीब 63 वर्ग मीटर के निकाले गए हैं। इनका फ्रंट व बैक 5.60 मीटर और गहराई 11.20 वर्ग मीटर है। इसी के साथ भूखंड संख्या 334 से 349 तथा 349/1 व 349/1 तक 25.05 वर्ग मीटर के 18 और 40.29 वर्ग मीटर का भूखंड संख्या 349/3 निकाले गए।
ये था पंजीकरण शुल्क
भूखंड का क्षेत्रफल कीमत पंजीकरण धनराशि (वर्ग मीटर) (लाख में) सामान्य / आरक्षित
25.05 5.92 30 हजार 15 हजार
40.29 9.36 47 हजार 24 हजार
62.72 14.39 72 हजार 36 हजार
63.28 14.51 77 हजार 39 हजार
संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर माधवपुरम योजना में 30 भूखंड निकाले गए हैं। इनके लिए पंजीकरण में लोगों का जबरदस्त रुझान है। 27 अगस्त तक आवेदन किए जाने थे। इसके लिए दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अब इनके लिए जल्द ही ड्रॉ कराया जाएगा।


No comments:
Post a Comment