जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की  बैठक

नकली दवाई और की दुबई के सैंपल फेल हो ना रहा मुख्य मुद्दा

मेरठ।जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक  महामंत्री कार्यालय खैरनगर  पर हुई। बैठक में आगरा में पकड़ी गई करोड़ों रुपए की नकली दवाइयों के विषय पर चर्चा हुई। जिस प्रकार आए दिन नकली दवाइयां पकड़ी जा रही है व दवाइयों के लगातार सैंपल फेल हो रहे हैं, यह एक गंभीर विषय है।

 इसी विषय पर आज संगठन की बैठक की गई, जिसमें मौजूद सदस्यों ने अपनी राय जाहिर की। कोषाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू ने कहा  कि ऐसे लोगों के खिलाफ पूरी जांच होनी चाहिए और  सख्त कार्रवाई हो। उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर ने कहा कि जब तक ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक ऐसे मामले आते रहेंगे और आगे नए लाइसेंस देने की प्रक्रिया को जब तक रोका जाए जब तक इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

 महामंत्री रजनीश कौशल का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले ही हमने मंडल आयुक्त को एक ज्ञापन दिया था जिसमें लिखा था कि जिलों में कार्यरत सभी "औषधि लाइसेंस" की सूची जारी की जाए एवं उसे सार्वजनिक किया जाए। व बिना बिल के जो व्यापारी दवा बेच रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। तथा हम जनता से भी अपील करते हैं कि वह बिना बिल के किसी भी दवा व्यापारी से दवा ना खरीदें तथा दवा खरीदते समय उसका बैच नंबर चेक करें, उसकी एक्सपायरी चेक करें, तथा प्राप्त बिल से उसका मिलान भी करें। अंकित मुल्य के अतिरिक्त कोई भी "जीएसटी" नहीं लिया जाता, एमआरपी में "जीएसटी" सम्मिलित रहता है इसीलिए किसी भ्रम में ना पड़े। आपको अतिरिक्त कोई भी किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना है। बिल प्राप्त करने से आपको फायदे होंगे। जैसे दवा असली होगी तो आपका स्वास्थ्य ठीक होगा। आपके बिल लेने से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। सुनील अग्रवाल ने कहा पशुओं को दी जाने वाली दवाइयों की भी जांच होनी चाहिए इस अवसर पर सुनील अग्रवाल सर्जिकल संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा हेमंत बंसल टीटू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts