सिसौली मुजफ्फरनगर में माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष का नींव पूजन पर भूनी टोल पर जुटे किसान 

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं चौधरी राकेश टिकैत  का किया स्वागत


सैकड़ों गाड़ियों के साथ सैकड़ों किसान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में जुटे भूनी टोल प्लाजा

मेरठ।भारतीय किसान यूनियन  के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों की संख्या में किसान भुनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए ।

 जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष के भूमि पूजन में शामिल होने जा रहे थे वे दिल्ली से चलकर चौधरी राकेश टिकैत जी के साथ उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह के साथ भुनी टोल प्लाजा पहुंचे। जहां पर पहले से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में एकत्रित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार जय जवान जय किसान की नारेबाजी करते हुए उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह और राकेश टिकैत का स्वागत करते हुए उन्हें चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति भेंट करते हुए फूलमालाओं से स्वागत करते हुए फूल वर्षा करते हुए जोरदार स्वागत किया स्वागत से अभिभूत उप मुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भी किसानों के साथ मिलकर जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए सभी से संगठित रहने का आव्हान किया ।इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत जी ने सभी से गाड़िया धीमे से चलाने और संयमित रूप से चलने का निर्देश दिया इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, हर्ष, सनी प्रधान , अनूप यादव सत्येंद्र तालियान, देशपाल, मोनू टिकरी, कपिल, इकराम, भोपाल, सुनील , सत्ते, ब्रह्म महपा, लोकेश चिंदौड़ी, विनोद, वीरेंद्र , मनोज शर्मा, अनुज , बबलू, अंकुर, पप्पू आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts