नवनिर्वाचित संचालक मंडल के अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन
मेरठ।सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा मनिंदर पाल सिंह ने रासना में "बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति"रासना,कल्याणपुर व कैथवाडी़ के नवनिर्वाचित संचालक मंडल के अभिनंदन व सम्मान समारोह में शामिल होकर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी ।
मनिंदर पाल सिंह ने कृषक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा सहकारिता सामाजिकता का आर्थिक स्वरूप है, जो समाज को आर्थिक रूप से मजबूत एवं स्वतंत्र बनाता है।
देश के गृहमंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आने वाले 100 साल सहकारिता के 100 साल हैं, हर गांव हर गरीब हर किसान तक सहकारिता को पहुंचाने के लक्ष्य के साथ पी एम मोदी ने केंद्र में सहकारिता मंत्रालय स्थापित किया।
इस अवसर पर चैयरमेन जिला सहकारी बैंक मेरठ विमल शर्मा,वरिष्ठ संचालक जिला सहकारी मदनपाल सिंह , संचालक जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर जिला सहकारी संघ डॉ ओ.पी तोमर ,पूर्व संचालक जिला सहकारी बैंक प्रदीप त्यागी ,चैयरमेन जिला सहकारी संघ मेरठ ओमेश त्यागी ,चैयरमेन रासना , योगेंद्र गिरी, बालकिशन, अनिल कुमा, नितिन कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment