शिक्षक सम्मान समारोह में शांतिनिकेतन के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
मेरठ।आईएमएस गाजियाबाद (यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस) द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शांतिनिकेतन विद्यापीठ के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
आईएमएस गाजियाबाद( यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस )द्वारा आयोजित एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में शांतिनिकेतन विद्यापीठ के समर्पित और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह सीसीएस यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले शिक्षकों को आईएमएस गाजियाबाद की डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. जसकिरन कौर तथा मुख्य अतिथि सीसीएस यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर मृदुल कुमार गुप्ता द्वारा ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शांतिनिकेतन विद्यापीठ की नीरू शिवाच , अलका पुंडीर, नीशू , प्रियंका जैन ,वंशिका ,भावना , रफत असद खान, रोली, रितु शर्मा को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
उन्होंने न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता में अपना योगदान दिया है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके समर्पण, अनुशासन एवं शिक्षण पद्धति को आई एम एस प्रशासन और उपस्थित गणमान्यजनों ने सराहा। शांतिनिकेतन विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विशाल जैन, प्रधानाचार्य रवि अस्थाना ,एकेडमिक डायरेक्टर नाजिश जमाली ने सभी शिक्षिकाओं को बधाई दी। इस आयोजन ने शिक्षा जगत में उत्कृष्टता और समर्पण के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया।


No comments:
Post a Comment