यूपी टी-20 में कानपुर की लगातार 5वीं हार:गोरखपुर ने 13 रनों से हराया

 काशी ने रिंकू सिंह की मेरठ को पीटा, कप्तान कर्ण की सेंचुरी

लखनऊ।यूपी टी 20 लीग में कानपुर सुपरस्टार लगातार पांचवां मैच हार गई। इस दौरान आर्यन जुयाल ने 65 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली और तीरथ सिंह ने 4 विकेट लिए। वहीं, काशी रुद्रास ने मेरठ मावेरिक्स को 91 रनों से हराया। कप्तान कर्ण शर्मा की नाबाद 106 रनों की पारी और कार्तिक यादव की शानदार गेंदबाजी ने रुद्रास को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में 193 रन बना। टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल एक बार फिर कोई खास योगदान नहीं कर पाए और पांच रन पर आउट हो गए। आकिब खान की गेंद पर उनको विनीत पवार ने कैच आउट किया। इसके बाद आर्यन जुयाल और अक्षदीप ने दूसरे विकेट के लिए साझेदारी से टीम के रन को आगे बढ़ाया।

आर्यन जुयाल ने 65 गेंद में छह चौकों और छह छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। अक्षदीप नाथ ने 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अक्षदीप लगातार दूसरे मैच में रन आउट हुए। इसके बाद में एस यादव ने 56 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 193 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

कानपुर के खिलाड़ियों का फ्लॉफ शो जारी

कानपुर सुपरस्टार्स की तरफ से कप्तान समीर रिजवी की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम 180 बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत खराब रही। पहले तीन विकेट मात्र 36 रन पर ही गिर गए। ओपनर अहमद 5 रन बनाकर, शौर्य सिंह 21 बनाकर, आदर्श सिंह एक रन बनाकर, जबकि गौतम बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन वापस हो गए थे।

इस दौरान समीर रिजवी ने टीम को संभाला 17 वें ओवर की पहली गेंद पर जब टीम का स्कोर डेढ़ सौ रन था तब समीर रिजवी बोल्ड हो गए। समीर ने पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 49 गेंद पर 93 रन बनाए। गोरखपुर की ओर से तीरथ सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। समीर रिजवी सहित उन्होंने कानपुर के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान 10 विकेट के नुकसान पर कानपुर की पूरी टीम 180 रन बनाकर 19.5 ओवर में आउट हो गई।

मेरठ 91 रनों से हाराया, कप्तान की सेंचुरी

काशी रुद्रास ने मेरठ मावेरिक्स को 91 रनों के बड़े अंतर से मात दी। कप्तान कर्ण शर्मा की नाबाद 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी और कार्तिक यादव की घातक गेंदबाजी ने रुद्रास को लगातार चौथी जीत दिलाई। इस जीत के साथ काशी रुद्रास अंक तालिका में मजबूत स्थिति में बनी हुई है, जबकि मेरठ मावेरिक्स चार मैचों में दो जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 224 रन बनाए। कर्ण शर्मा ने 53 गेंदों पर 9 छक्के और 7 चौके लगाते हुए नाबाद 106 रन ठोके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने पर ऑरेंज कैप भी उनके नाम हुई। उवैस अहमद ने 38 गेंदों में 7 छक्के और 3 चौकों के साथ 69 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। अभिषेक गोस्वामी 18 और सक्षम राय ने 22 रन जोड़े। मावेरिक्स के विजय कुमार ने 2 विकेट चटकाए, लेकिन जीशान अंसारी 3 ओवर में 55 रन लुटाकर महंगे साबित हुए।

रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट

मेरठ मावेरिक्स 20 ओवर में 9 विकेट पर मात्र 133 रन बना सकी। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने 41 गेंदों पर 58 रन बनाए, लेकिन टीम दबाव में बिखर गई। पिछले मैच में शतक लगाने वाले कप्तान रिंकू सिंह इस बार कार्तिक यादव की फिरकी में फंसकर सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए। कार्तिक ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमें एक मेडन ओवर शामिल था। अटल बिहारी ने भी 3 विकेट लिए। यश गर्ग ने अंत में 30 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रही। यह काशी रुद्रास की टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts