69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का आवास घेरा
पुलिस ने सड़क पर घसीटा, टांगकर बस में बैठाया
लखनऊ। रविवार को लखनऊ मेंं 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करो, केशव चाचा न्याय दो के नारे लगाए।
अभ्यर्थी सुबह से ही केशव प्रसाद मौर्य के आसपास जुट गए। सुबह करीब 10 बजे पैदल मार्च करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।पुलिस ने उन्हें सड़क से घसीटा। टांग करके बसों में बैठाकर ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा। बस में से भी अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी करते रहे।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती में OBC को 27% आरक्षण का पूरा लाभ नहीं दिया गया। मेरिट लिस्ट में गलत समायोजन से हजारों उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति नहीं दी गई।
प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी लखनऊ पहुंचे। उनका कहना है कि 2019 से कोर्ट में मामला लंबित है, लेकिन सरकार ने अब तक ठोस समाधान नहीं निकाला है। अगर OBC कोटे का सही हिसाब कर नियुक्ति नहीं दी गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment