हिस्ट्रीशीटर ने कार से सिपाही को उड़ाया, मौत

हवा में उलछकर 100 मीटर दूर गिरे, गाजियाबाद में एक्सप्रेस-वे की घटना

गाजियाबाद। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर कार ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को 130 की स्पीड से टक्कर मार दी।गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर ने कार से ट्रैफिक सिपाही को उड़ा दिया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि सिपाही हवा में उछलकर 100 मीटर दूर जा गिरे। घटना के 34 घंटे बाद रविवार तड़के सिपाही की मौत हो गई।

मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर हुई इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तेज रफ्तार अर्टिगा कार अचानक हल्का टर्न लेती है और एक्सप्रेस-वे किनारे खड़े सिपाही को टक्कर मारती है।130 की स्पीड में टक्कर के बाद सिपाही बोनट से टकराते हुए हवा में उछल गया। वह घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर जा गिरा। पीछे से आ रहे एक राहगीर ने देखा, तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी।इस बीच गाड़ी ड्राइव कर रहा हिस्ट्रीशीटर मौके से भाग निकला। पुलिस घायल सिपाही को लेकर अस्पताल आई, जहां रविवार तड़के पौने 4 बजे मौत हो गई। शुक्रवार ( 22 अगस्त) को हुई इस घटना का CCTV शनिवार रात सामने आया था।

विपिन कुमार (31) गाजियाबाद के खुर्जा के विमलानगर के रहने वाले थे। वह गाजियाबाद में ट्रैफिक सिपाही थे। 22 अगस्त की शाम करीब 6 विजयनगर में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार (UP14GS9138) सामने से आई।कार विपिन कुमार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। सिपाही विपिन बोनट से टकराकर हवा में 10 फीट तक उछले। उसके बाद 100 मीटर दूर जा गिरे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के 34 घंटे बाद मौत हो गई।

आरोपी के भाई के नाम पर है गाड़ी

एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद ने बताया- घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के वक्त कार की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा की थी। अचानक कार चालक जिस लाइन में चल रहा था, वहां से वह तीसरी लाइन में क्रॉस करते हुए आगे बढ़ा। आरोपी चालक विनीत को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी उसके भाई के नाम है।

सिपाही का भाई बोला- जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाई

घायल सिपाही विपिन कुमार के भाई अक्षय कुमार ने बताया- वह खुद भी ट्रैफिक पुलिस गाजियाबाद में तैनात है। उनके भाई पर ड्राइवर ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाई। वारदात के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग निकला।पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि वारदात के समय वह शराब के नशे में कार चला रहा था। पुलिस ने घायल सिपाही के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यूपी पुलिस में 2016 में हुए थे भर्ती

कॉन्स्टेबल विपिन कुमार 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। विपिन की शादी 2015 में हुई थी। परिवार बुलंदशहर के खुर्जा में रह रहा है। विपिन के 3 बच्चे हैं। इसमें जुड़वा 8 साल के बेटा-बेटी के साथ 5 साल का एक बेटा है।

एसओ  मधुबन बापूधाम अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार- आरोपी विनीत हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर मारपीट और चोरी के 6 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पिता और चाचा भी इसी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके भाई ने 13 अगस्त 2025 को नई कार खरीदी थी। उसी से ये वारदात हुई है।

बोले अधिकारी 

आरोपी विनीत ने पुलिस पूछताछ में बताया- वह और उसका भाई सुमित साथ में थे। हरियाणा से अपने घर छतरपुर गाजियाबाद आ रहे थे। गाड़ी ओवरस्पीड में थी। एक जनाब सामने आ गए और टक्कर लग गई। गलती हो गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts