भरे बाजार युवक की सिर से सटाकर गोली मारकर हत्या 

 घर से 500 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के दिन निकलते ही मजीद नगर में  बाइक सवार बदमाशाें  एक बावर्ची की गोली मार कर हत्या कर दी । बदमाशों मृतक के घर से पांच सौ मीटर दूर घटना को अंजाम देकर फरार हो गयी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया हे। 

 घटना शनिवार सुबह 7.41 बजे की है। मजीद नगर निवासी असलम के परिवार  के साथ रह रहा था  उसकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी है। असलम बावर्ची था। असलम मोबाइल को देखता हुआ जा रहा था। जैसे ही वह घर से पांच सौ मीटर दूर पहुंचा। तभी बाइक से आए बदमाश ने सिर में पीछे से सटाकर गोली मारी।  



गोली लगते ही असलम जमीन पर गिर गया। जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। उस समय सड़क से 15 से अधिक लोग गुजर रहे थे। असलम को जमीन पर तड़फ‍ता देख लोगों की भीड़ लग गयी। आनन फानन में असलम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया  गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह जानकारी उनकी पत्नी को लगी वह गश खाकर जमीन पर गिर गया। किसी तरह अन्य महिला ने उसे सहारा देकर उठाया। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद  लिसाड़ी गेट थाना पुलिस के अलावा एसीपी अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके की कई CCTV फुटेज कब्जे में ली है। CCTV में दिखा है कि एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे एक बदमाश लाल रंग की कैप और काली शर्ट पहने बैठा था। यही बदमाश बाइक से उतरता है और असलम को गोली मारकर बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है।

हत्या के 6 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे सुबहान और उसके दोस्त शादान को मुठभेड़ में पकड़ लिया। युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वीडियो में गोली मारने वाला मेरे जेठ दिलशाद का लड़का सुबहान है। डेढ़ साल पहले भी मेरे देवर शहंशाह ने भी मेरे पति पर गोली चलवाई थी।

एसपी सिटी बोले- दो लोगों को हिरासत में लिया

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा- पूछताछ में परिजनों ने बताया कि परिवार का कुछ रिश्तेदारों से साल 2022-23 से रंजिश चल रही है। इसका केस कोर्ट में चल रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया । इस मामले में आरोपी भतीजे सुबहान व उसके दोस्त शादान को गिरफ्तार लिया गया है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts