विद्यार्थियों हेतु मेंटल वेलनेस एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम” आयोजित
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) में मनोविज्ञान विभाग के पुरातन विद्यार्थियों द्वारा संचालित स्वयं सेवी संस्था मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ द्वारा “कम्युनिटी वेलनेस एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम” के तहत मेंटल हेल्थ एंड इमोशनल वेलबीइंग फ़ोर स्टूडेंट्स विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के तहत चार दिन तक चलने वाले कार्यक्रम का आज पहला सत्र ऐग्रिकल्चर विभाग में आयोजित किया गया।इस अवसर पर मिस बरखा शर्मा काउंसलर एंड साइकोलॉजिस्ट, मेरठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता बरखा शर्मा अपने वक्तव्य में कहा कि स्ट्रेस मैनेजमेंट हमारी जिंदगी का महत्वपूर्ण विषय है परन्तु उसका सामना करने की क्षमता हम सब में एक जैसी नहीं होती। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस तो हम सबकी जिंदगी में आती ही है परन्तु वह अगर हमारी एडॉप्टिविलिटी को प्रभावित करने लगे तो सब ठीक नहीं रहता इसलिए हमे बेहतर जिंदगी के लिए अपने स्ट्रेस को अपनी स्ट्रेंथ बना लेना चाहिए। अन्यथा स्ट्रेस हम सबकी जिंदगी के अलग अलग हिस्सों को ही नहीं बल्कि हमारा ध्यान, पढ़ाई और व्यक्तिगत संबंध तक प्रभावित करना शुरू कर देती है। इसके लिए उन्होंने कहा कि हमे, अपनी बात किसी से साझा करना चाहिए जो कि आपको बिना जज किए सुन सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भी एक काउंसलिंग सेंटर है जहां आर सी आई अप्रूव्ड मनोवैज्ञानिक प्रो० संजय कुमार, आपकी सहायता बिना जज किए करते हैं और आपकी बातें कॉन्फिडेंशियल रखते हैं। अगर आप अपनी बात ऑनलाइन कहना चाहते हैं तो हमारे नो. 8899333777 पर कॉल कर सकते हैं जहां बिना नाम पता पूछे हम आपकी पहले सैशन में निःशुल्क सहायता की करते है।
कार्यक्रम मे ऐग्रिकल्चर विभाग, केमिकल विभाग एवं मैकेनिकल विभाग की तरफ़ से असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने महत्वपूर्ण सहयोग व सुविधा उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरजीत सिंह, जॉन बेंथम, श्री संतोष सिंह, आशुतोष मिश्रा विजय कुमार एवं अमन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वहीं, मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया की ओर से काउंसलिंग साइकोलॉजईस्ट सुश्री प्रिया और सुश्री सोफिया ने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव साझा किए।कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. पारुल वर्श्नेय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग) और तकनीकी सदस्य डॉ. रंजु अरोड़ा (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग) ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment