गोयनका मेवरिक्स, गोयनका क्रिकेट अकैडमी हापुड ने जीते अपने-अपने लीग मैच

मेरठ। हापुड रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे गोयनका कप में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए जिसमें गोयनका मेवरिक्स और गोयनका क्रिकेट अकैडमी हापुड ने अपने लीग मैच में जीत दर्ज की। 

पहले मैच में गोयनका मेवरिक्स की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गोयनका मेवरिक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। उनकी ओर से मनराज ने 28 रन, विवान जैन ने 26 रन और कार्तिक ने 30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में साद्विक ने दो, दिव्यांश बंसल ने दो, प्रशांत ने दो व ललित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयनका जूनियर इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से सारांश ने 26 रन, दक्ष ने 24 रन, कुंज ने 22 रन और अदमय ने 20 रनों की पारी खेली। दूसरा मुकाबला 13 साल से 14 साल आयु वर्ग के बीच खेला गया। टॉस गोयनका क्रिकेट अकैडमी हापुड के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए गोयनका क्रिकेट अकैडमी हापुड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। उनकी ओर से श्लोक ने 40 रन, अर्जुन ने 36 रन और अर्गीम ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रभजीत ने तीन, शिवांश ने दो, विहान जैन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयनका इलेवन की टीम 17.5 ओवर में 147 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से राघव रुहेला ने 39 रन, अथर्व ने 37 रन और शिवांश ने 30 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सूर्य प्रताप ने चार विकेट, हरगुन ने दो विकेट और रुदांश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को भी लीग मैच खेले जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts