जीटीबी ने एक विकेट से स्पोर्ट्स इलेवन को हराया
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।
स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें मुआज ने 40, कबीर ने 37, ध्रुव नरे 36 और आदिक ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से सुभान ने 4, देवांश, मोहसिन और फवाज ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19. 5 ओवर में 9 विकेट खोकर 176 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। रितिक ने 43, जैद ने 40, दक्ष व देवांश ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी में सादिक ने तीन विकेट लिए। वरदान को दो विकेट प्राप्त हुए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मैच से पूर्व मुख्य अतिथि कनिष्क जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।


No comments:
Post a Comment