नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

पुलिस बोली - मेडिकल कराने के दौरान भागने की कोशिश की, पैर में गोली लगी

नोएडा। नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को हुई। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। नोएडा के रूपबास गांव निवासी राज सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी भतीजी कंचन और निक्की की शादी सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन से की थी। राज सिंह ने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया।राज सिंह के मुताबिक, इसके बाद ससुराल वाले 35 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अब भतीजी निक्की की जिंदा जलाकर  जान ले ली गई।

वीडियो में महिला छटपटाते हुए सीढ़ियों से नीचे की ओर भागती दिख रही है। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया।22 अगस्त को महिला की मौत हो गई। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 23 अगस्त को पति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस आरोपी पति विपिन को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी दरोगा की पिस्टल लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके आरोपी को सिरसा चौराहे के पास पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी विपिन बोला- न ही मैंने मारा और न ही कुछ किया है

आरोपी विपिन भाटी ने कहा- मुझे गलती का कोई पछतावा नहीं है। न ही मैंने मारा है और न ही कुछ किया है। अपने आप मरी है। मियां-बीवी में लड़ाई होती रहती है। यह आम बात है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया- आरोपी के पास से महिला निक्की काे जलाने वाला थिनर बरामद किया गया है।

 बड़ी बहन बोली- बचाने गई तो मुझे भी पीटा

निक्की की बड़ी बहन कंचन ने कहा- गुरुवार (21 अगस्त) को निक्की के पति विपिन ने उसके साथ मारपीट की। जब मैं उसे बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट हुई। विपिन ने मेरे गले पर तीन-चार मुक्के मारे। इसके बाद मैं बेहोश हो गई तो बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।बहन की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts