संस्पेड आईएएस अभिषेक प्रकाश के सहयोगी निकांत जेैन के मेरठ समेत अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड
मेरठ के जैन नगर के शांति नगर मकान में पहुंची
मेरठ। मेरठ में पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक के पद पर रहे वर्तमान में निलबिंत आईएएस व उनके सहयोगी निकांत जैन की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरूवार की सुबह ईडी ने मेरठ समेत कई जिलों में एक साथ निकांत जैन के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम इस दौरान जैन नगर के शांति नगर में पहुंची। जहां पर अधिकरियों ने निकांत के चाचा से पूछताछ करने के बाद लौट गयी। कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रही। थाना पुलिस को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
ईडी ने सुबह लखनऊ, नोएडा समेत कई स्थानों पर एक साथ रेड शुरू की। सुबह साढ़े छह बजे ईडी की एक टीम ने रेलवे रोड में छापेमारी की। शांति नगर में निकांत जैन के चाचा संजय जैन परिवार के साथ रहते हैं। टीम साढ़े छह बजे उनके निवास पर पहुंची। टीम दरवाजा खुलवाकर अंदर पहुंच गई।शांति नगर में संजय जैन व परिवार के लोगों से ईडी की टीम ने पूछताछ की। परिवार ने बताया कि निकांत जैन के पिता सुधीर जैन करीब 30 साल पहले लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। अपने हिस्से की संपत्ति बेच गए थे। उसके बाद से उनका कोई ज्यादा संपर्क नहीं है। निकांत जैन की गिरफ्तारी की जानकारी उन्हें मिली थी, लेकिन उनके परिवार का कोई संपर्क नहीं है। पुलिस तब भी उनके घर आई थी।
शहर में कई जगह रेड की सूचना
शांतिनगर के अलावा भी टीम ने कई जगह रेड की है। ऐसी जानकारी मिली है। साकेत, जैन नगर और शास्त्रीनगर में निकांत के कुछ दोस्तों को चिन्हित किया गया था। इन्हीं के यहां टीम ने पूछताछ की और लौट गई। हर स्पॉट का गूगल लोकेशन डालकर टीम आगे बढ़ गई। इसकी सूचना के बाद रेलवे रोड इंस्पेक्टर महावीर सिंह भी पूरे क्षेत्र में घूमे। शान्तिनगर भी गए और परिवार से बात कर लौट गई।
No comments:
Post a Comment