सोहराब गेट बस अड्डे के स्थानांतरण की सुगबुगाहट,उठे विरोधी स्वर
बस अड्डे को गांधी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर स्थानांतरित करने की मांग
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे को स्थानांतरित करने के लिए जहां परिवहन निगम लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है कि इस बस अड्डे को लोहिया नगर के स्थान पर गांधी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर स्थानांतरित किया जाए।
इस संबंध में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य काजी शादाब ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप यह मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि बस अड्डे को लोहिया नगर स्थानांतरित किया गया तो इससे यात्रियों को वहां तक आने-जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा परिवहन निगम को राजस्व का भी नुकसान होगा, लिहाजा बस अड्डे को गांधी आश्रम की खाली पड़ी भूमि पर स्थानांतरित किया जाए।


No comments:
Post a Comment