10 करोड़ जीएसटी  चोरी में चायनीज महिला समेत दो गिरफ्तार 

2020 से 2025  तक की जीएसटी की चोरी , 28 के साथ दे रहे थे 18 प्रतिशत जीएसटी 

स्पे. सीजेएम की कोर्ट के बाहर चायनीज महिला ने किया हंगामा

मेरठ। बुधवार को कचहरी परिसर में स्पे. सीजेएम की कोर्ट में दस करोड़ की चाेरी के मामले में एक चीनी महिला समेत कंपनी के डायरेक्टर को कोर्ट में पेश किया गया। आरेाप है दाेनो जीएसटी की चोरी पिछले पांच साल से कर रहे है। दोनो को कोर्ट में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। इससे पूर्व कोर्ट में पेश करते समय चायनीज महिला ने जमकर हंगामा किया।अगली सुनवाई साेमवार  दो सितम्बर में होगी । 

 कोर्ट के बाहर मीडिया को जानकारी देते हुए विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य सिंह ने बताया- नोएडा में टेंटेक लेड डिस्प्ले नाम की टीवी स्क्रीन मैनुफैक्चरिंग कंपनी है, जो विजुअल डिस्प्ले यूनिट बनाती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार और चीनी महिला एलिस ली उर्फ ली तेंगली सिक्योरिटी कैशियर है।

बताया कि इन्होंने 2020  से लगातार GST की चोरी की। 28% GST को फर्जी दस्तावेज दिखाकर केवल 18% का भुगतान किया जा रहा था। 10% की टैक्स चोरी की जांच के दौरान। इंटेलिजेंस की टीम ने ये चोरी पकड़ी थी। इसके बाद नोएडा में मुकदमा दर्ज हुआ। इस कंपनी ने 2019 से अब तक लगभग 10 करोड़ की टैक्स चोरी की है। दोनो को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया गया। दोनो को बुधवार को स्पे. सीजेएम दुर्गेश नंदनी की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट पहुंची तो मीडिया से बचने के लिए वह खुद का चेहरा छिपाती रही। उसने काफी बवाल और हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। कुछ लोगों को धक्का दे दिया।  अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

बोली- चीनी होने के कारण मुझे गलत फंसाया

महिला कोर्ट में शोर मचाने लगी। अंग्रेजी में कहती रही- मुझे छोड़ो... चीनी होने के कारण गलत फंसाया गया है। पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, तो कहा- खामोश। महिला लगातार चीनी और अंग्रेजी भाषा में डांटती रही। चीनी महिला 2019 में चीन से नोएडा में बिजनेस वीजा पर आई थी। दोपहर बाद कोर्ट में सुनवाई की गयी। जहां पर मजिस्ट्रेट ने दोनो जेल भेज दिया। 

 27 करोड़ रूपये हवाला के माध्यम से हुआ ट्रांसफर  

 अभियान अधिकारी लक्ष्य ने बताया कंपनी से नोएडा की कंपनी महंगा माल मंगा कर जीएसटी के बिलों में खेल करती थी। मामला उस समय पकड़ में आया जब उक्त कंपनी की जांच जीएसटी ने की तो वहां से माल महंगी कीमत पर आ रहा था। जीएसटी में उसे सस्ता दिखाया जाता है। जिससे जीएसटी की चाेरी आसानी से की जा सके। एटीएस ने सौ करोड़ के हवाला में भी चाइनीज महिला का पकड़ा था 

जाली दस्तावेजों व बैंकों से धोखादडी के मामले में चार साल पूर्व पकड़ी गयी चीनी महिला 

 अभियान अधिकारी ने बताया चार साल पूर्व  चायनीज महिला को दिल्ली में एटीएस ने सौ करोड़ के हवाला के माल्मले में पकड़ा था। उक्त मामला दिल्ली के पीएलएल कोर्ट में विचाराधीन है। सितंबर 2021 में भी इस चीनी महिला एलिस ली उर्फ ली तेंगली को यूपी ATS ने पकड़ा था। जाली दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड खरीदने और फिर उन सिम कार्डों के जरिए बैंकों से धोखाधड़ी कर लेन-देन करने का आरोप था। फर्जी तरीके से 5 करोड़ रुपए का लेन-देन किया गया। महिला का सितंबर 2020 में वीजा समाप्त हो गया था।

थाने में चिकन की डिमांड की, ऑनलाइन मंगाना पड़ा

रात से महिला को मेरठ के महिला थाने में रखा गया, जहां उसने खाने के लिए चिकन मांगा। महिला के लिए ऑनलाइन चिकन मंगाया गया। इतना ही नहीं, थाने में आरओ पानी गिलास में दिया गया तो उसने मना कर दिया। ब्रांडेड कंपनी के पानी मंगाकर पी रही है। महिला अपने मन की चीजें ही खा-पी रही।

कंपनी में 51 प्रतिशत का शेयर भारतीय का 

इस कंपनी टेंटेट में 51% का शेयर भारतीय व्यक्ति विनय का है, उसे भी अरेस्ट किया है। इसके बाद 49% का शेयर दो चाइनीज डायरेक्टर हू ली और टैंग काई का है। ये कंपनी नोएडा के बैंगमेंस पार्क में है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts