बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने आए 5 शूटर्स अरेस्ट

 गुरुग्राम STF से देर रात हुई थी मुठभेड़

गुरूग्राम । गुरुग्राम STF और क्राइम ब्रांच ने 5 शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोप है कि सिंगर राहुल फाजलपुरिया की हत्या के लिए ये शूटर गुरुग्राम आए थे। सभी विदेश में बैठे गैंगस्टरों से लगातार संपर्क में थे। STF को इन्हें लेकर इनपुट मिला था। जिसके बाद एक्शन लिया गया। पांचों शूटर बिना नंबर प्लेट की इनोवा कार में सवार थे।

मुठभेड़ के दौरान पांच में से चार बदमाशों के पैर में गोली लगी। जानकारी के मुताबिक, देर रात गुरुग्राम के सेक्टर-93 में पुलिस से इनकी मुठभेड़ हुई थी। आरोपियों की पहचान, विनोद उर्फ पहलवान पुत्र राजपाल निवासी लोहा माजरा झज्जर, पदम उर्फ राजा पुत्र साहिब सिंह गांव लोहा माजरा झज्जर, आशीष उर्फ आशु पुत्र  देव गांव जिला सोनीपत, गौतम उर्फ गोगी पुत्र अमन सिंह वाशी दिपालपुर सोनीपत और शुभम उर्फ काला पुत्र रोहतास गांव जाजल जिला सोनीपत के रूप में हुई।

सिंगर राहुल यादव उर्फ सिंगर फाजिलपुरिया पर 14 जुलाई 2025 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले में ही दक्षिणी परिधीय सड़क (SPR) पर हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।इसी मामले में आरोपियों का एनकाउंटर गुरुग्राम में हुआ है. शुरुआती जांच में पता चला है कि पांचों शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के लिए काम कर रहे थे।

पुलिस पर फायरिंग शुरू की

पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया, राहुल की हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना पर गुरुग्राम STF और गुरुग्राम पुलिस की आधा दर्जन क्राइम यूनिट्स के तमाम अधिकारियों ने पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में ट्रैप लगाया। जहां बिना नंबर प्लेट के इनोवा कार पर टीम को शक हुआ। टीम ने जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की, वैसे ही इनोवा में बैठे हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाशों को पैरों में गोली लगी. जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अस्पताल में भर्ती चार शूटर

जानकारी के मुताबिक, 4 बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक शूटर गौतम उर्फ गोगी को पीछा करके दबोच कर थाने ले जाया गया है. मामले में आगामी जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts