स्कूल वैन की टक्कर:बच्चों से भरी इकोवैन और कार आपस में टकराई, कई बच्चे घायल
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के जादूगर वाला बाग चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी इको कार और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बच्चों से भरी इको गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।आसपास मौजूद लोग हादसे वाले स्थल की तरफ भागे और किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। इको कार में 15 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। इनमें 14 बच्चे केंद्रीय विद्यालय सिक्स लाइंस और एक बच्ची केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस की थी। हादसे के वक्त इको कार का चालक नशे में बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।पांच बच्चों को घायल अवस्था में दयानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। चौराहा पहले पार करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। पुलिस ने इको कार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस की वैन थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी कंपनी बाग के पास अचानक स्कूल वैन की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूल वैन में बैठे बच्चे घायल हो गए। सूचना पर सीओ कैंट नवीना शुक्ला मौके पर पहुंची है। वहीं आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ हो रही है। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीछे से एक बैग जोर से लगा
घायल बच्चे शिवराम ने बताया कि हम लगभग 15 बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर जा रहे थे । मै पीछे बैठा हुआ था अचानक से चौराहे पर हमारी वैन का एक्सीडेंट होगया । इसके बाद मुझे कुछ नहीं पता मेरे सिर में पीछे से एक बैग बहुत जोर से लगा उसके बाद मेरे कुछ समझ नहीं आया
कुछ बच्चों को चोट लगी है
घायल बच्चे शौर्य ने बताया कि छुट्टी के बाद हम सभी वैन में बैठकर घर जा रहे थे तभी चौराहे पर एक नीली गाड़ी ने हमारी गाड़ी में टक्कर मार दी। 4-5 बच्चों को ज्यादा चोट है और बाकी सभी ठीक हैं।
ये बच्चे हुए हैं घायल
1. शौर्य, क्लास 8, पुत्र डॉ. विकास कुमार फाजलपुर रोहटा
2. शिवांशी, पुत्री पाडुरंगं क्लास 2, रोहटा रोड निवासी
3. शिवराम, पुत्र पांडुरंग क्लास 5, निवासी रोहटा
4. संयम, पुत्र सचिन क्लास 4, निवासी भोला रोड कृष्णा बिहार
5. विराट, पुत्र अरुण कुमार क्लास 6, निवासी तिरुपति एंक्लेव मेरठ
ये बोले एसपी ट्रैफिक
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि चिराग पब्लिक स्कूल के चौराहे पर एक स्कूल वैन और एक कार की टक्कर की सूचना मिली । ट्रैफिक पुलिस वहां पहले ही मौजूद थी और थाना पुलिस भी मौके पर तत्काल पहुंची 10 मिनट के अंदर 5 बच्चे जिनमें 4 घायल और एक को थोड़ी चोट है । सभी बच्चों को फर्स्टएड दिलाकर सभी बच्चों को घर भेज है। वैन चालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। चालक ने किसी प्रकार का नशा कर रखा था या नहीं इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी


No comments:
Post a Comment