मेरठ से वाराणसी के लिए वंदेभारत रवाना हुई
अभी लखनऊ तक ही जाती थी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत ने यात्रियों से अनुभव जाना
मेरठ। गणेश चतुर्थी के पर्व पर हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए यात्रियों के साथ बुधवार को पहली बार वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन मेरठ से रवाना हुई। यात्री करने वालों में अधिकतर लोग काशी विश्वनाथ और आयोध्या धाम जैसे तीर्थ स्थल पर जाने वाले थे। इसी के साथ यह ट्रेन देश की दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वन्दे भारत बन गई है।। अयोध्या में भी ट्रेन का स्टॉपेज है। अभी तक यह ट्रेन सिर्फ लखनऊ तक जाती थी। इस दौरान जन प्रतिनिधि और राज्यसभा सदस्य भी यात्रियों को इसके पहले सफर की बधाई और उनका अनुभव जानने पहुंचे।
यात्री बोले बहुत अच्छा अनुभव
मवाना के रहने वाले हरिओम शर्मा यात्री ने बताया कि अपने परिवार के साथ वाराणसी जा रहे हैं। आज पहले दिन इस ट्रेन का यात्री बनकर जाने में बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। स्टेशन पर आए जनप्रतिनिधियों से भी बात हुई बहुत अच्छा अनुभव है।
गर्व की बात है इसमें यात्रा
यात्री अवनी गुप्ता ने कहा कि पहले दिन यात्रा का सौभाग्य मिलना एक गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्य में ही यह पूरा हो पाया है । पहली बार काशी विश्वनाथ की यात्रा पर जाने के लिए उस ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बढ़वाएंगे स्टॉपेज
स्टेशन पर पहुंचे राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि अगर यह ट्रेन अब भी घाटे में जाती है तो बीच में इसके कुछ स्टॉपेज भी बढ़ाए जाएंगे । क्योंकि यह संभव नहीं है कि कोई सरकार नुकसान में रहकर ट्रेन का संचालन करे ।
स्थानीय बोले सबसे ज्यादा खुशी हमें
जिला कारागार में तैनात आरके दूबे ने बताया कि वह मूल रूप से बनारस का रहने वाले है आज अपनी माता जी को इस ट्रेन से भेज रहा हूं। पहले जब यह घर जाती थी तो गाजियाबाद या दिल्ली से इन्हें वाराणसी के लिए ट्रेन मिलती थी अब यहीं से जा सकती हैं।
अनुभव जाने आया हूं
राज्यसभा सांसद ने कहा कि मैं इसमें आज यात्रा करने नहीं बल्कि आज पहली बार वाराणसी और अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों से उनके अनुभव जानने आया हूं। मैं पहला व्यक्ति था जिसने यह मांग उठाई थी कि मेरठ से वाराणसी को सीधे रूप से जोड़ा जाए।
मेरठ से अलग अलग स्टेशनों का किराया
स्टेशन चेयरकार एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया
हापुड़ 380 705
मुरादाबाद 615 1110
बरेली 770 1425
लखनऊ 1365 2425
अयोध्या धाम 1605 2900
वाराणसी 1915 3525
इस वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार में 440 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 52 सीटें हैं।
783 किलोमीटर की हुई दूरी
वाराणसी तक जाने के बाद यह ट्रेन अब लगभग 11 घंटे 50 मिनट में 783 किमी की दूरी तय करेगी। 27 अगस्त को सुबह 9.10 बजे ट्रेन वाराणसी के कैंट स्टेशन से मेरठ के लिए रवाना होगी। इसी क्रम में सुबह 6.35 पर मेरठ से वाराणसी के लिए पहली वंदे भारत रवाना हुई।
किस स्टेशन पर किस समय पहुंचेगी वंदे भारत
मेरठ से चलने का समय सुबह 6.35 रहेगा
हापुड़ स्टेशन पर पहुंचेगी- 7.10 बजे
- मुरादाबाद स्टेशन सुबह - 8.35 बजे
- बरेली स्टेशन सुबह 10.04 बजे
- लखनऊ जंक्शन दोपहर- 13.45
- आयोध्या जंक्शन 15.53 बजे
- वाराणसी जंक्शन शाम 18.25 बजे
वाराणसी से आते समय
वाराणसी जंक्शन से सुबह 9.10 बजे चलेगी
- आयेध्या जंक्शन सुबह 11.40 बजे
- लखनऊ जंक्शन दोपहर 13.40 बजे
- बरेली स्टेशन शाम 17.13 बजे
- मुरादाबाद स्टेशन 18.50 बजे
- हापुड़ जंक्शन शाम 20.10 बजे
- मेरठ जंक्शन रात 21.05 बजे
7 स्टेशन पर होगा ब्रेक
मेरठ जंक्शन से चलकर यह ट्रेन अन्य 5 स्टेशन पर बीच में रुक अपने आखिरी स्टेशन वाराणसी तक पहुंचेगी। इसी क्रम में वाराणसी से चलकर बीच में पांच स्टेशन रुक कर मेरठ जंक्शन पहुंचेगी। जिन स्टेशनों पर रुकेगी, उनमें मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी हैं।
पहले दिन 277 रिजर्वेशन
मेरठ से वाराणसी जाने वाली पहली वंदे भारत में 277 लोगो ने अपने टिकट बुक कराए। हालांकि यह संख्या कम है अधिकतर ट्रेन खाली दिखाई दी। लक्ष्मीकांत वाजपेई का कहना है जल्द ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।



No comments:
Post a Comment