50 फीसदी टैरिफ लागू होने से बढ़ेंगी मेरठ के निर्यातकों की मुश्किलें
अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ आज से हो रहा लागू
मेरठ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की दरें बुधवार से लागू हो रही हैं। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट (डीएचएस) की ओर से मंगलवार को नए टैरिफ की एक नोटिफिकेशन साइट पर अपलोड कर दी गई। इसे आज आधिकारिक रजिस्टर में जारी कर दिया जाएगा। इन नई टैरिफ दरों के साथ भारत पर टैरिफ 50 फीसदी तक हो गया है। इसको लेकर इंडस्ट्री में निराशा है। मेरठ के निर्यातक उद्यमियों का कहना है कि एक्सपोर्ट पर इसका खासा असर पड़ने वाला है। इसकी भरपाई के लिए अलग रास्ते तलाश करने होंगे।
स्टैग के संचालक विवेक कोहली का कहना है कि उनके उत्पाद अमेरिका काफी होता है।50 फीसदी टैरिफ लागू होने के काफी फर्क पडे़गा । एसएस स्पोर्टस के जतिन सरीन का कहना है स्पोर्ट्स वियर, क्रिकेट बैट व क्रिकेट का अन्य सामान अमेरिका में निर्यात होता है। 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद ग्लोबीय कम्पीटिशन से भारत नीचे आ जाएगा। उत्पाद तैयार करने में इतना खर्च आ जाएगा कि अमेरिका में हमारे उत्पाद महंगे बिकेंगे, ऐसे में हमारे उत्पादों की मांग भी कम हो जाएगी।
नेल्को कंपनी के निदेशक वरुण आनंद का कहना है कि 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद 60 से 70 खेल उत्पादों का निर्यात नहीं हो पाएगा। मेरठ से 400 से 500 करोड़ रुपये के खेल उत्पादों का निर्यात होता है। बढ़ाया गया टैरिफ लागू होने के बाद निर्यात को बहुत नुकसान पहुंचेगा। भल्ला स्पोर्ट्स के निदेशक सागर भल्ला ने कहा कि निर्यातकों व कस्टमरों के लिए 50 फीसदी टैरिफ से काफी नुकसान होगा। अभी तक उन्होंने अमेरिका के निर्यात के सभी आर्डर होल्ड पर रख दिए थे, लेकिन बुधवार को नया टैरिफ लागू होने से दूसरे रास्ते तलाश करने होंगे।


No comments:
Post a Comment