बर्थडे पार्टी में दिल्ली से आयी महिला के गैंग रेप का प्रयास
दरिंदों से बचने के लिए चलती ऑटो से कूदी, गिरकर हुई घायल
मेरठ। सरकार का दावा प्रदेश में महिला सुरक्षित है बेमानी साबित होता दिखाई दे रहा है मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ टेंपो चालक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी।
अपनी आबरू बचाने के लिए महिला एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास चलते टेंपो से कूद गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूट गई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली है और शनिवार को किसी नेता के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई थी। वहां से लौटते समय उसने आनंद विहार जाने के लिए टेंपो पकड़ा। टेंपो में अन्य यात्री नहीं थे। कुछ दूर जाने पर नशे में धुत चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की और धमकाया।


No comments:
Post a Comment