फंदे पर लटका मिला आर्मी ऑफिसर की पत्नी का शव

 गंगानगर की घटना, देवर ने दरवाजा तोड़कर देखा

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के अलकनंदा धाम कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फौजी की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला का नाम ज्ञानेश उम्र 38 साल है। ज्ञानेश के पति का नाम विपिन है। विपिन सेना में सूबेदार है इस समय राजस्थान के श्रीगंगानगर में पोस्टेड हैं। ज्ञानेश के दो बच्चे 10 साल का बड़ा बेटा और 8 साल का छोटा बेटा है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में ले लिया है।

वहीं पड़ोसियों ने इसकी जानकारी महिला के पति को दे दी है। वो राजस्थान से मेरठ के लिए निकल चुके हैं। घटना शनिवार सुबह 6.00 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि विपिन फौज में सूबेदार है। वो श्रीगंगानगर में तैनात है। घर पर पत्नी ज्ञानेश और दो बेटे रहते हैं। बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6 बजे ज्ञानेश का देवर घर पर आया था। देवर फलावदा थाना क्षेत्र के दांदेपुर में रहता है। बताया कि सुबह देवर यहां घर आया। पहले वो ज्ञानेश को कॉल करता रहा लेकिन भाभी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद देवर मेनगेट खोलकर मकान में दाखिल हुआ।

दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुआ

इसके बाद वो ज्ञानेश के घर में जाने लगा तो देखा जाली का दरवाजा बंद था। काफी देर तक देवर दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि दोनों बेटे एक कमरे में सो रहे थे। वो अंदर के कमरे में गया तो देखा अंदर भाभी ज्ञानेश का शव फंदे पर लटका था। टेबल के ऊपर कुर्सी रखी थी। उस पर फंदे से ज्ञानेश का शव लटका था।

यह देखकर देवर ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। ज्ञानेश के पति को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts