आरजी पीजी में रसायन विज्ञान जगत के आचार्य प्रभुल्ल चंद्र को किया याद
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मेरठ में राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक के सफल निर्देशन में किया गया।
इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स के निर्देशानुसार रसायन विज्ञान परिषद के तत्वावधान में, रसायन विज्ञान विभाग, ने सर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस 1 अगस्त) मनाया गया।
समारोह के एक भाग के रूप में, भारतीय रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले सर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इसके बाद रसायन विज्ञान के क्षेत्र और राष्ट्र के लिए इस महान वैज्ञानिक के जीवन, उपलब्धियों और उनके अमिट योगदान को दर्शाने वाली एक लघु डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत आचार्य पी सी राय के योगदान को सार्वभौमिक करना था।
आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे न केवल भारत के एक महान रसायनज्ञ थे, बल्कि वे एक देशभक्त, शिक्षक, उद्यमी और समाज सुधारक भी थे। उन्हें "भारतीय रसायन विज्ञान के जनक" के रूप में जाना जाता है।उन्होंने सन् 1896 में "मरक्यूरस नाइट्राइट" नामक यौगिक की खोज की, जो अकार्बनिक रसायन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी।आचार्य रे ने 1901 में 'बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड' की स्थापना की – जो भारत की पहली दवा निर्माता कंपनी थी। इस कदम ने भारत में स्वदेशी औद्योगिक विकास की नींव रखी और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता को कम किया।उन्होंने “हिस्ट्री ऑफ हिंदू केमिस्ट्री” नामक पुस्तक के माध्यम से यह प्रमाणित किया कि प्राचीन भारत में रसायन विज्ञान का गहरा ज्ञान था।
उन्होंने हमें हमारी वैज्ञानिक विरासत पर गर्व करना सिखाया।एक शिक्षक के रूप में वे बेहद समर्पित थे। वे प्रेसिडेंसी कॉलेज, कोलकाता में पढ़ाते थे और अपने छात्रों को अनुसंधान के लिए प्रेरित करते थे। उनके कई शिष्य आगे चलकर भारत के महान वैज्ञानिक बने।आचार्य रे केवल एक वैज्ञानिक नहीं, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त और समाजसेवी भी थे। उन्होंने अपने जीवन की कमाई का बड़ा हिस्सा शिक्षा, आपदा राहत, और गरीबों की मदद के लिए दान किया। इस अवसर पर सभी मौजूद लोगो ने सर पी. सी. राय की उल्लेखनीय विरासत पर विचार किया एवं विज्ञान, शिक्षा और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा ली । कार्यक्रम को सफल मनाने में विज्ञान संकाय की डीन एवं सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।अंत में रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो• दीक्षा यजुर्वेदी ने सभी मौजूद लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ• उपासना देवी रही।
No comments:
Post a Comment